Showing posts with label साथ. Show all posts
Showing posts with label साथ. Show all posts

Friday, February 18, 2022

February 18, 2022 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
नमन कलम रथ परिवार
दिनांक - 18/2/22
विषय - अपनों का साथ जरूरी है।
विधा -लघुकथा

मानव की महत्वाकांक्षी अभिलाषा कभी कभी इतनी बलवती हो जाती है कि रिश्तों को काटते काटते खुद एक दिन परिवार रिश्तों और समाज से अलग हो जाता है और फिर एक दिन जिंदगी में ऐसा मुकाम भी आता है कि उसकी अंतरात्मा खुद बोल उठती है कि अपनों का साथ भी जरूरी है।
कबीर एक छोटे से परिवार मे जन्मा पला बढ़ा और ऊंची शिक्षा के साथ साथ बचपना से जवानी की डगर पर कदम रख चुका था माता पिता ने उससे बहुत ही आकांक्षाएं पाल रखी थी कि एक दिन वो बहुत बड़ा सरकारी अफ़सर बन अपने परिवार को मध्यम वर्गीय परिवार से उठा कर एक उच्चस्तरीय श्रेणी में ले जाए।
मगर उसके परिवार की आकांक्षाओं और उच्च श्रेणी में जाने की आशा को उसकी महत्वाकांक्षी अभिलाषा ने ग्रहण कर लिया क्योंकि उसे उससे भी ज्यादा महत्वाकांक्षी महिला का साथ मिल गया वो थी उसकी प्रेमिका कमली..
कबीर तुम मुझे कितना प्यार करते हो .. कमली ने उसके गले में बाहों का हार डालते हुए कहा।
हम एक दूसरे के बिना जीवित नहीं रह सकते .. तुम कहो तो आज ही शादी के रश्मों में बंध जाते हैं .. कबीर ने मुस्कुराते हुए जबाव दिया।
वो तो सत्य है हमारा भी वही हाल है परन्तु अब तुम भी एक अदद उच्च श्रेणी के आफिसर हो और तुम्हारा परिवार अभी भी पुराने ख्याल का ..अगर तुम मेरे साथ रहना चाहते हो तो ..हम शादी के बाद अलग दुनिया बसाएंगे हमारा परिवार से कोई लेना देना नहीं होगा .. कमली ने कहा ।
कोई बात नहीं ..अब आज हमारे पास सब कुछ है फिर परिवार जमाने के पचड़े में क्या पड़ना ..हम जहां होंगे वहीं अपना परिवार और समाज बन जाएगा .. कबीर ने कहा।
शर्तों का प्यार धीरे धीरे जीवन साथी के रूप में बदल चुका था  दुनिया का एशो आराम आज उसके कदमों में थी नौकर चाकर गाड़ी बंगला सभी उसके पास थे।
बचपन के मित्र मानव के समझाने पर कोई असर नहीं हो पा रहा था क्योंकि अब उसके पास दौलत शोहरत ऊंची सोसायटी में उठक बैठक उसके सामने रिश्ते नाते परिवार सब फीका पड़ रहा था 
एक दिन ऐसा भी आएगा कि तू सबकुछ होते हुए भी कुछ नहीं होगा अपने आप को बहुत ही अकेला महसूस करेगा तब कहेगा कि अपनों का साथ भी जरूरी है...मानव ने समझाते हुए कहा।
जबकि जब देखी जाएगी फिलहाल हमें तुम जैसे घटिया और छोटे लोगों की सलाह और उनका पास रहना भी नहीं अच्छा लगता .. कबीर ने मानव की बेइज्जती करते हुए कहा।
मानव समय के अनुकूल व्यवहार न पाकर कभी न पास आने और बात करने की कसम खाकर चला गया।
कबीर और कमली के दो बच्चे थे उनको अच्छी शिक्षा और अच्छी परवरिश के लिए पहले हास्टल और फिर विदेश भेज दिया पढ़ने के लिए..
समय के साथ दोनों बच्चे जवान हो गये और वहीं विदेश मे शादी करके सटल हो गये और कबीर कमली एक तरह से अकेले रह गये.
वक्त के साथ कमली भी उसका साथ छोड़ कर चली गई अब कबीर दुनिया में अकेला रह गया और उसको अब रिश्तों की अहमियत समाज की दूरी परेशान करने लगी।
एक दिन उसने अपने बचपन के मित्र मानव को याद किया मानव आया और एक बार फिर उसे समाज परिवार रिश्तों के अहमियत के बारे में फिर से जुड़ने में उसकी मदद की ।
अपनों का साथ जरूरी है .. आखिर एकबार फिर कबीर को यह बात माननी पड़ी ।

राजन मिश्र
अंकुर इंक्लेव करावलनगर दिल्ली 94

रचना स्वरचित मौलिक अप्रकाशित है ब्लॉग पल पोस्ट करने की अनुमति है
February 18, 2022 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
नमन मंच
कमल रथ परिवार
दिनांक-18-02-2022
विषय अपनों का साथ जरूरी है
विद्या कविता

अकेले जीना आसान नहीं है।
अपनों बिना रहना आसान नहीं है ।
अपनों के संगम करें प्रभु पूरी है।
अपनों का साथ जरूरी है।।

बड़ी परेशानियां अपने मिलें हैं।
पल अपनों की जरूरत होती है।
हमदर्दी से ताकत मिलती पूरी है।
अपनों का साथ जरूरी है।

हर्ष उल्लास सभी कार्य होते।
जब सब अपने साथ होते हैं।
अकेलापन होती मजबूरी है।
अपनों का साथ जरूरी है।

जीवन में अपनों से कैसी  दूरी है।
अपना ही अपने दुख में जरूरी है।
अपनों के सहारे होताअति जरूरी
अपनों   का साथ जरूरी है।।

आलिंगन का एहसास जरूरी है।
अपनी बाहों में यह सुख रसीला है।
 जख्मों को मरहम की मंजूरी है।
 अपनों का साथ जरूरी है।।।

बड़ा कठिन दुनिया में जीना है।
जीवन में परीक्षाये जरूरी है।
अपनों का सिर पर हाथ जरूरी है।
अपनों का साथ जरूरी है।

स्वरचित मौलिक तथा अप्रकाशित
संगीता चमोली देहरादून उत्तराखंड
ब्लॉग हेतु सहमति है
February 18, 2022 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
#नमन कलमरथ परिवार
दिनांक-१८/२/२०२२
विषय-अपनों का साथ जरूरी है

अपनों का साथ जरूरी है,

अपनों का साथ जरूरी है
 जाहिर जज्बात जरूरी है।

अपनों का समझो महत्व
मिलना मिलाना जरूरी है।

संबल  देते लेते हैं अपने
मिलना  संबल जरूरी है।

सुख- दुख  में जीवन के
अपनों का,साथ जरूरी है।

भागम भाग की दुनियाँ में
किंतु ठहराव भी जरूरी है।

समझे रिश्तों की अहमियत
अपनों में सौहार्द्र जरूरी है।

अपनों को अपना बना रखिए
सोचें क्या बिखराव  जरूरी है।

रिश्तों में रहे स्नेह सद् भावना
नहीं लगता टकराव जरूरी है।

लता शर्मा
जांजगीर छ ग
स्व लिखित व मौलिक रचना
February 18, 2022 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
नमन मंच कमलरथ परिवार
विषय अपनों का साथ जरूरी है
दिनांक 18/2/2022
विधा कविता

अकेले कहा हम जी पायेंगे
अपनों का साथ जरूरी है।
संग होंगे जब अपने फिर तो
हर तकलीफ भी मंजूर है।

दुनिया में जीना नहीं आसान
देने पड़ते हैं हमें तो इम्तिहान
मगर हो जाता है सबकुछ ही
आसान जब सर पर हाथ हो।

बड़ी बड़ी परेशानियां भी हम
कर लेते हैं पार दिल के पास
हो हमारे सभी साथ सभी का
भाये दूर हो जाये हर दर्द ही।

नीरू बंसल हनुमान गढ राजस्थान स्वरचित।ये रचना मौलिक एवं अप्रकाशित है
February 18, 2022 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
जय माँ शारदे
# कलमरथ परिवार दैनिक आयोजन
दिन शुक्रवार
दिनांक 18/02/2022
विषय अपनों का साथ जरूरी है।
विधा गद्य और पद्य
............................. ..
शीर्षक महकते रिश्ते 
विधा गद्य
.................मानवीय संवेदना ,भावना, करुणा व्यथा का रिश्तों अभिन्न संबंध रहा है।एकाकीपन मानव जीवन को ऐसे बंजर जमीन पर ला पटक देता है कि जहाँ अपना कहने के लिए कोई नहीं होता है।अकेलेपन मानव मन को अनेकों सवालों से घेरे रहता है।कल क्या होगा, क्या आने वाले कल में उनको कोई साथ देगा,क्या कल कोई अपना कहने वाला भी मिलेगा।बिना रिश्तों की जिन्दगी इतनी बोझिल हो जाती है कि उन को खींचने के लिए शरीर का सारा दम कम पड़ जाता है।अकेले रहते रहते मन तंग हो जाता है।अनेकों दुःचिन्ताएं मन को मथती रहती है।चिंता तो चिता से भी भयावह होतीं है।सुबह वक्त पर आँखें खुल जाय और रात में वक्त पर आँखें लग जाय, यह भी जीने के लिए कम नहीं है, पर एकाकी जीवन में रात रातभर चिंता से नींद नहीं आती है।अतः जिन्दगी की खुशियों के लिए रिश्तों के फूलों की सुगंध चाहिए।रिश्ते सुखद एहसास है, हृदय स्पर्शी कोमल भाव है, अविरल माधुर्य रस भीनी भीनी खुशबू का प्रवाह है, जो तन मन में तरोताजा सुखद उन्माद से तरंग, उमंग ,उत्साह से प्लावित कर देता है।अहले सुबह की पहली किरण जैसे मन को गुदगुदा देती है,।हृदय गगन को झिलमिल सितारे जैसे भाव विभाव,अनुभाव से आलोकित कर देता है।प्रेम प्यार, ममता, स्नेह, वात्सल्य भाव ,अनुराग, से जीवन को मधुरतम रसों से सराबोर कर देता है।अपनों का एहसास सुरभित कुसमित पुष्पों रसों लावण्य माधुर्य की भीनी भीनी सुगंध, धरा के कण कण सेआती सौंधी गंध, जीवन के महकते उपवन की खुशियों भरे फूलों की मुस्कान है।निर्झर के झर झर रव,तितलियों का मनोरम नृत्य, भँवरों मधुर गुंजन, मलयानिल की सुरभित पवन, पराग कणों से महकती बासंती पवन, कोयल की कुहू कुहू तानतन मन में स्पन्दन, मधुर मधु सिहरन  प्रणय प्यार भरे मधुर जीवन के लिए अपनों का साथ जरूरी है।अपनों का साथ एक सुखद कल्पना जैसी, अधरों पर स्मित मुस्कान, कपोलों पर मृदुल चुम्बन है।
बड़े ही मनमोहक, मनभावन रसीले छंदों जैसे रस भरे होठों के मनोरम गीत जैसे, प्रिय के बाँहों का स्पर्श, आलिंगन का एहसास के लिए अपनों का साथ  जरुरी है।इसीलिए हम अपने अपनों को, रिश्तों के मधुरतम बंधनों को निखारें।अपनों का साथ इस जहाँ की जन्नत को खुशनुमा खुशबू से महकाते रहता है।वह खुशनसीब इंसान है, जिन्हें अपनों का साथ मिला है।
....।..................................................मैं, मोहन प्र.यादव, यह मेरी स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित रचना है।ब्लॉग पर अपलोड किया जा सकता है।
मोहन प्र.यादव,
जरदाहा, दुमका, झारखण्ड
पिन 814120
February 18, 2022 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
नमनमंच
#कलमरथ_परिवार 
दिनांक-१८.०२.२०२२
विषय-अपनों का साथ जरूरी है
विधा-कविता(व्यंग्य)
*********************
मजाक अच्छा है
कि अपनों का साथ जरूरी है,
मगर आधुनिकता के इस युग में
सिर्फ मजबूरी है,
सिर्फ अपने स्वार्थ या मजबूरी में
तो ठीक है और जरुरी भी
वरना सिर्फ सीनाजोरी है।
ये मजाक नहीं तो और क्या है
माँ बाप का साथ भी 
आज जरुरी कहाँ है,
साथ है भी तो बड़ी मजबूरी है,
वरना माँ बाप और संतानों के बीच
न मिटने वाली दूरी है।
चलिए मान लिया कि अपनों का साथ जरूरी है
पर अपना कहने और साथ की 
जरूरत से भी अधिक जरूरी है 
अपनों की औकात क्या है?
हमारा अपना स्वार्थ, हमारी अपनी जरुरतें
जो आप से पूरी हो सकती हैं,
आपकी और आपके साथ की
इससे बड़ी जरूरत और क्या हो सकती है?
अपने और अपनों का साथ
सिर्फ छलावा है,
बिना स्वार्थ के अपने और अपनों का साथ
महज दिखावा है।
अब न अपनों की जरूरत है
न अपनेपन का और अपनों के साथ का,
जो स्वार्थ सिद्ध करता रहे हमारा
हमें तो ऐसे ही अपनों के साथ की जरूरत है
बाकी सब अपने और अपनों का साथ
सब गैर जरुरी भी तो है। 

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित
कलमरथ ब्लॉग में प्रकाशन की स्वीकृति देता हूं।

Bookmark Us

Delicious Facebook Favorites More Stumbleupon Twitter

Search