Friday, June 11, 2021

June 11, 2021 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह 1 comment
नमन मंच
#कलमरथ परिवार
कलमरथ महा-प्रतियोगता
दिनांक-0106.2021
दिन-मंगलवार
विषय-भारतीय संस्कृति
विधा-आलेख
✍️🌱🙏🌺✍️🌴🕉🥦🌲✍️⛳🌷🚩🌹🥦🥗☘️
धन्यम ही वर्षम,
धन्या:भारत संस्कृति।
भारतीय जना:धन्य:,
धन्या:स्माकं परंपरा।
जिस धरा का कण कण जीवंत सहस्रों सभ्यताओं का जनक हो,उस भारतीय संस्कृति के बारे में लिखना और व्याख्यान करना बहुत बड़े ज्ञान को संजोए रखनें से कम नहीं है।भारतीय संस्कृति का मूलाधार सदा सैद्धान्तिक और व्यावहारिक दृष्टि से बसुधैव कुटुम्बकम् रहा है।अहिंसा परमो धर्म के सिद्धान्त पर चलकर विश्व की सबसे बड़ी और संघर्षशील लड़ाई जीत कर अपनें लोकतंत्रात्मक शासन की पुनर्स्थापना करने वाला यही भारत है।राम राज्य की परिकल्पना और उसे यथार्थ में परिपालन करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।
भारती संस्कृति का मूलाधार वेद और पुराण माने जाते हैं।वहीं से हर प्रकार की साहित्य,संगीत, कला का प्रादुर्भाव होकर विश्व सभ्यताओं को संजोने संवारने का काम किया है।
भारतीय संस्कृति की चार विशेषतायें रही हैं जो प्राचीन काल से मनुष्य के चार पुरूषार्थ बतलाती हैं-
धर्म
अर्थ
काम
मोक्ष
इन चार पुरूषार्थों के बल पर हम अपनें जीवन में कैसे भी कठिन से कठिन कार्यों को सरलता पूर्वक हल कर सकते हैं।
इसी प्रकार इस नाशवान देह के पालन पोषण के लिए भी चार आश्रमों को बतलाया गया है ताकि अवस्था के अनुसार हम अधिक अशक्तता के चक्कर में ना पड़ें।यह इस प्रकार से है-
ब्रह्मचर्य
गृहस्थ
वानप्रस्थ
सन्यास
संयुक्त परिवार प्रथा हमारी संस्कृति की देन है, विश्वभर में हमारी उतम जीवन शैली- "सादा जीवन उच्च विचार" के मंत्र को विश्व के अनेक देशों ने अपना लिया है।इस देश ने पूर्व पाषाण काल से और आज तक क ई सभ्यताओं को जन्म दिया है।त्रेता से कलयुग की लंबी यात्रा करते कभी थके हारे नहीं।राम और कृष्ण,राम और रहीम,अल्लाह और यीशु,गौतम और महात्मा बुद्ध का यह देश विविधता में एकता का प्रतीक होनें के साथ बाघ और बकरी एक ही तालाब में एक साथ पानी पीने वालों का यतार्थ उदाहरण मौजूद हैं।
अंत में मैं यही कहूंगा कि यह विविधताओं में एकता का प्रतीक है जिसनें सारे विश्व का समय-समय पर नेतृत्व कर नयी राह एवं नये आयाम दिये हैं।साहित्य, संगी,कला,गायक,वादक,नारी पराक्रम, नारी सम्मान, विज्ञान,नवीन अन्वेषक आदि महत्वपूर्ण कार्यों में भारतीय संस्कृति एक जीवंत रूप है और रहेगा।

                 सर्वथा मौलिक अप्रकाशित 
                  मगनेश्वर नौटियाल"बट्वै" 
                            श्यामांगन 
        भेटियारा/कालेश्वर,उतरकाशी,उतराखण्ड

मैं मगनेश्वरनौटियाल"बट्वै"घोषणा करता हूँ कि यह आलेख मेरी स्वरचित ए्वं अप्रकाशित है

Thursday, June 10, 2021

June 10, 2021 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments
नमन मां शारदे!
नमन कलमरथ परिवार
कलमरथ महा प्रतियोगिता २०२१
दिनांक- ०१.०६.२०२१
दिन- मंगलवार
विषय/शीर्षक - भारतीय संस्कृति
विधा- आलेख

      संस्कृति शब्द कृ धातु से बना है, संस्कृति शब्द किसी देश या किसी  समाज की मूल विशिष्टताओं को अपने में समेटे हुये अन्तर्निहित शक्तियों व गुणों को प्रकट करने का नाम है।
       भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन एवं सुसमृद्ध संस्कृति है और आज भी अपनी विशिष्टताओं के साथ अजर-अमर बनी हुई है, अपनी संस्कृति को ही विश्व की सभी संस्कृतियों की जननी माना जाता है।
धर्म,अर्थ,काम,मोक्ष की प्राप्ति को भारतीय संस्कृत का मूल मंत्र माना जाता है हमारी संस्कृति प्राचीन होते हुए भी नवीन विविधताओं के साथ आज के समय में भी हम सभी का मार्गदर्शन करती है क्योंकि हमारी संस्कृति समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए ही बनी है तभी कई देशों के तमाम आघात सहने के बाद भी अक्षुण्ण बनी हुई है।
   हमारी संस्कृति में "नर और नारी को एक समान" मानते हुए भी नारी के सम्मान को अधिक महत्व दिया गया है कहा भी गया है-
 "यत्र नार्यन्ते पूज्यंते तत्र देवता रमंते"
   हमारी संस्कृति "वसुधैव कुटुंबकम्" की भावना लेकर चलती है,हमारी संस्कृति में "मानव मात्र एक समान" की भावना रखते हुए सभी को अपना मानते हुए सभी के साथ एक समान व्यवहार करती है और सभी देशों की संस्कृतियों की विशेषताओं को अपने अंदर समाहित करते हुए उनकी संस्कृति का भी सम्मान करती है तभी तो हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश कहलाता है।
       प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति समन्वयवादी,सशक्त एवं जीवंत रही है प्राचीन होने के साथ-साथ आज के समय में भी अपनी नवीन विशेषताओं के कारण आज के युवाओं के बीच शोध का विषय बनी हुई है आज के परिपेक्ष्य में भी हर कसौटी पर खरी उतरती है क्योंकि हमारी संस्कृति में जीवन के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय के साथ आध्यात्मिक प्रवृत्ति की विचारधारा का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। 
  प्रारंभ से ही हमारे ऋषि-मुनि शारीरिक व मानसिक शुद्धता का ध्यान रखते जप-तप एवं योग को अधिक महत्व दिया है।
    अत: हम कह सकते हैं कि हमारी संस्कृति का कोई तोड़ नहीं इसे सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है अपने घर में,समाज में,समूह में धार्मिक कृत्यों के द्वारा अपने बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में समय-समय पर समझाते रहना चाहिए ताकि हमारे बच्चे अपनी  संस्कृति की अक्षुण्ता बरकरार रखते हुए आने वाली भावी पीढ़ी को हस्तांतरित कर सकें।

मैं "साधना राठी" गुवाहाटी निवासी मेरी यह रचना स्वरचित,मौलिक एवं अप्रकाशित है।


************************************************************
#नमन #कलमरथ
#कलमरथ_महा_प्रतियोगिता_2021
#दिनांक :- 01/06/2021
#विषय :- #भारतीय_संस्कृति
#विधा :- #आलेख
#शीर्षक :-#भारतीय_संस्कृति_की_विशेषताएँ
****************************
भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम व सबसे महान संस्कृति है। इसका विकास देशकाल व परिस्थितियों के अनुकूल मानव उत्पत्ति के साथ-साथ हुआ।
            भारतीय संस्कृति वेदों की देन हैं। वेदों में वर्णित सत्य, अहिंसा, धर्म (कर्तव्य), प्रेम, श्रद्धा आदि भारतीय संस्कृति के आधार हैं। हमारी संस्कृति नैतिकता सिखाती है। हमें किस प्रकार मानवधर्म का पालन करना है, यह बतलाती है। इन्हीं गुणों के आधार पर भारत को विश्वगुरु कहा गया है।
  भारतीय संस्कृति का एक मजबूत आधार वैज्ञानिक भाव भी है। भारतीय संस्कृति में उपजते परंपराएँ वैज्ञानिक आधार लिए हुए है। विज्ञान, ज्योतिषशास्त्र व गणित के क्षेत्र में विश्व की सभी महान उपलब्धियाँ भारत के नाम हैं।  शून्य की खोज महान गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम है। यद्यपि हवाई जहाज आदि के खोज का दावा पश्चिमी देश कर रहे हैं किंतु ये सब प्राचीन समय में भारत के पास उपलब्ध थे। पुष्पक विमान इसका उदाहरण है। चिकित्सा व शल्य क्षेत्र में भी भारत सबसे आगे था।
    किंतु विदेशी आक्रांताओं ने  भारतीय उपलब्धियों को बहुत नुकसान पहुँचाया। उनके द्वारा वेद, आयुर्वेद, पुराण आदि ग्रंथों को नुकसान पहुंचाया गया। इन विदेशी आक्रमणकारियों को भारत में शासन करने में भारतीय संस्कृति बाधक लगी। अतः उन्होंने भारतीय संस्कृति को समाप्त करने का बहुत प्रयास किया। भारतीय पद्धति पर चलने वाले शिक्षण संस्थाएँ प्रतिबंधित कर दी गई। धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया गया। भारतीय संस्कृति को समाप्त करने के लिए भारतीय संस्कृति में जातिवाद, क्षेत्रवाद, भेदभाव व अनेक कुप्रथाओं को जन्म दिलाया गया। भारतीय संस्कृति को समाप्त करने के लिए हिंसा व प्रलोभन आदि का भरसक प्रयास किया गया। भारतीय संस्कृति यद्यपि इन विदेशी आक्रांताओं से कुछ आहत हुई किंतु भारतीय मनीषियों व अच्छे संस्कारों ने आज भी भारतीय संस्कृति को बचाया हुआ है, बल्कि अब हमारी संस्कृति और भी मजबूत हो चली है।
       यद्यपि भारत में अनेक धर्म, रीति-रिवाज, भेषभूषा, विभिन्न भाषाएँ, परंपराएँ व विभिन्न खान-पान पाये जाते हैं, किंतु वाह्य व आंतरिक दृष्टि से सब एक हैं। अनेकता में एकता भारतीय संस्कृति की महानतम् विशेषता है। सभी देशवासियों को भारतीय होने पर गर्व होता है। विभिन्न धर्मावलंबी होने के वाबजूद सभी नागरिक मिलजुलकर रहते हैं, एक-दूसरे के त्यौहारों में शरीक होते हैं, खुशी मनाते हैं। एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं। धर्मनिरपेक्षता भारतीय संस्कृति की एक और विशेषता है। इसके अतिरिक्त सत्य, अहिंसा, दया, देशप्रेम आदि भारतीय संस्कृति में आज मजबूत आधार हैं। किंतु कुछ विदेशी व शांति के दुश्मन ताकतों को भारतीय एकता देखी नहीं जा रही है वे षड्यंत्र के तहत भारत में धार्मिक उन्माद फैलाने व आतंकवाद फैलाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। लेकिन भारतीय संस्कृति के सामने उन्हें हर बार ही घुटने टेकने ही होते हैं।
     अंत में मैं कहना चाहूँगा कि भारतीय संस्कृति महान थी, महान है और महान रहेगी। रामराज अवश्य स्थापित होगा। हम विश्व के फिर से गुरु बनेंगे। भारतीय संस्कृति और मजबूत होगी।
                 #समाप्त 
**************************
स्वरचित /मौलिक
#घोषणा :- मैं भाष्कर बुड़ाकोटी "निर्झर" मेरी यह रचना मौलिक व अप्रकाशित है।
भाष्कर बुड़ाकोटी "निर्झर"
पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड)

************************************************************
************************************************************
नमन मंच
कलमरथ महा प्रतियोगिता 2021
दिनांक 1.05.21
विषय भारतीय संस्कृति
विधा आलेख
भारतीय संस्कृति का स्मरण होते ही मन के भीतर
जग की जगमग करती ज्योत से उजाला होता है।
इस ज्योत ने ही सम्पूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति के 
दर्शन कराकर सबका ध्यान भारत की ओर सहसा
आकर्षित किया था। भारतीय संस्कृति आज के दौर
में भी हष्ट-पुष्ट है।उसे कदापि कमजोर नहीं आंका
जा सकता है। भारतीय संस्कृति के मूल से ही अन्य
संस्कृतियों का उदय हुआ है। कभी भारतीय संस्कृति
ने नकल का काम नहीं किया क्योंकि हमारी संस्कृति
अपने आप में ही सबल सशक्त और समृद्ध रहीं हैं।
भारतीय संस्कृति कभी डांवाडोल नहीं रहीं हैं। एक
बात भारतीय संस्कृति में रेखांकित करते हुए खुशी
है कि इतनी विविधता यहां समाई हुई है लेकिन फिर
भी हमारी संस्कृति की गहरी बुनियाद की वजह से
वह आज भी कायम है। विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत
अलग-अलग समुदायों में विभिन्न प्रकार की विचारधारा
का एक ही जगह पर उनका एकत्रीकरण निश्चित तोर
पर भारतीय संस्कृति के मस्तक पर तिलक लगाने के साथ
चार चांद लगाता है। यूं देखा जाए तो भारतीय संस्कृति
समय-समय पर अन्य संस्कृतियों से आहत जरूर हुई
परंतु हिमालय की तरह अडिग रहकर अस्तित्व को संरक्षित रखने में कामयाब हुई है। मां भारती के विशाल हृदय का इसे पुण्य प्रताप ही कहिए कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी भारतीय संस्कृति ने बखूबी अपने
आप को उजड़ने से बचाया है। वर्ग वर्ण धर्म और भाषाओं
के अद्भुत मिश्रण से सुसज्जित भारतीय संस्कृति किसी
स्वर्ण या रत्न जड़ित आभूषण से कहीं से कहीं तक कम
नहीं है। भारतीय संस्कृति एक गुलदस्ता है जिसमें जातियां
धर्मो क्षेत्रिय भाषाओं और रीति-रिवाजों की भरमार रही हैं।एक कोस पर तो कभी एक क्षेत्र में तथा यहां से होकर
विभिन्न स्थानों पर डेरा डाले भारतीय संस्कृति कुछ कुछ बयां करती आगे सरपट बढ़ती चली गई।कदम कदम पर
भाषा अलग अलग रीति-रिवाजों के अलग-अलग इलाकों
झंडा वरदार कहीं जलवायु का अंतर तो कहीं पर परिधानों
और पहनावे का तरीका।खान पान और बनाने के तरीके
बोली चाली की शैली भारतीय संस्कृति के दिव्य प्रकाश से आलोकित करतें हैं। समय-समय पर भारतीय संस्कृति पर
विभिन्न संस्कृतियों ने प्रभाव डालने की नाकामी भरी कोशिश की। भारतीय संस्कृति में अतिथि देवो भव के भाव
हैं। अनेकता में एकता की मज़बूत नींव पर खड़ी हैं हमारी
संस्कृति। हिमालय गर्व से खड़ा हैं ऊंचा सिर करके। संयुक्त
परिवार में आज भी लोग रहकर वासुदेव कुटुंबकम् के
सिद्धांत का पालन करके गौरवान्वित महसूस करते हैं। योग अध्यात्म आयुर्वेद धर्म शास्त्र आदि आज भी हमारे
ब्रह्मास्त्र है। आधुनिक परिवेश में हमारी भारतीय संस्कृति
को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमें कटिबद्ध होना होगा।
हमें गर्व है भारतीय संस्कृति पर शर्म भी आती है क्योंकि
अब पश्चिमी हवा के शिकार हम होने लगें हैं।अगर भारतीय
संस्कृति को पुनः अतीत के गौरव से मुखातिब करना है तो
हमें हमारे देश की निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने में ही
भलाई है। आज हमारी संस्कृति पुनः किसी रूप में आयातित होती है तो हम खिंचे चले आते हैं।आओ आंखें मसल कर नहीं खोलकर सुनहरे भविष्य के सपने बुने।
जय हिन्द जय भारत जय भारतीय संस्कृति।

रचनाकार  
डा वीरेन्द्र कुमार सेठिया इंदौर मप्र
स्वरचित मौलिक अप्रकाशित।
************************************************************
************************************************************
जय मां शारदा 
कलम रथ परिवार मंच को नमन
दिनांक 1 जून 2021
आयोजन कलम रथ महा प्रतियोगिता 2021
विषय भारतीय संस्कृति 
विधा आलेख
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित मौलिक और अप्रकाशित है।
                 भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डालने से पूर्व हमें यह देखना होगा की संस्कृति क्या है।
 संस्कृति वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा किसी जाति देश व समाज के भव्य व्यक्तित्व का निर्माण होता है ।और जिसके द्वारा उसकी जीवन की पद्धति रीति रिवाज आचार विचार व्यवहार आदि विशेषताओं की अलग से पहचान बनती है।
इस प्रकार निष्कर्ष निकलता है कि संस्कृति के अंतर्गत सामाजिक व्यवहार धर्म दर्शन कला साहित्य आदि सभी जीवन मूल्यों का समावेश होता है।
अब हम मूल विषय पर आते हैं भारतीय संस्कृति विश्व की अन्य संस्कृतियों की अपेक्षा अधिक गरिमामय एवं मौलिक है। विश्व आज भी भारतीय संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहा है। इस्कान आदि के मंदिरों से यह बात सिद्ध हो जाती है। भारतीय संस्कृति सर्वधर्म समभाव की है यहां पर धार्मिक कट्टरता की अपेक्षा सहिष्णुता, सभी धर्मों के प्रति समभाव ,आध्यात्मिक भावना, अहिंसा, पुनर्जन्म में विश्वास ,नैतिक मूल्य ,जीवन मूल्य ,सकारात्मकता, मानवीय संस्कार आदि आते हैं
 वैसे देखा जाए तो हमारी भारतीय संस्कृति की परम विशेषता हम इसकी वर्णाश्रम व्यवस्था को दे सकते हैं। वर्णाश्रम व्यवस्था में प्रत्येक वर्ण का निर्धारण उसके कर्म के अनुसार माना गया। हालांकि समय के साथ अब इसमें भी परिवर्तन आ गया है। वर्णाश्रम व्यवस्था में हमारे जीवन को ब्रह्मचर्य आश्रम ,गृहस्थ आश्रम ,वानप्रस्थाश्रम और सन्यास आश्रम इन चार भागों में बांट कर प्रत्येक आश्रम के क्या कर्तव्य हो सकते हैं उन्हें क्या करना चाहिए इन बातों का निर्धारण किया गया है।
भारतीय संस्कृति को हम समन्वय वादी कह सकते हैं हम देखते हैं यहां पर आत्मा परमात्मा जैसे दर्शनशास्त्र की प्रवृत्ति दिखाई देती है। 
इसके समन्वयात्मक होने के कारण ही हम देखते हैं कि भारतीयों के जीवन में ज्ञान भक्ति कर्म धर्म शील सत्य  और सदाचार  का  खुला मिला झूला रूप दिखाई देता है।
अपनी इन्हीं विशेषताओं के कारण भारत की सभ्यता और संस्कृति का विदेशों में भी प्रसार हुआ। जैन धर्म बौद्ध धर्म की स्थापना हुई। 
यहां विभिन्न धार्मिक मान्यताएं हैं विभिन्न मत हैं विभिन्न वाद हैं फिर भी यहां के जीवन में वैमनस्यता की स्थिति नहीं आई ।इतिहास को उठाकर देखें तो यहां अनेक विदेशी आक्रांता जातियां भी आकर भारतीय संस्कृति को अपनाने लगी।
अंत में हम कह सकते हैं कि भारतीय संस्कृति अतीव गरिमामयी है। अनेक विशेषताओं को अपने में समाहित किए हुए हैं ।
यदि हम अपने देश और समाज का हित चाहते हैं जो भारतीय संस्कृति के आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में उतारना होगा।
मंजु माथुर                  अजमेर राजस्थान
************************************************************
************************************************************
#नमन_कलमरथपरिवार
#दि0-01/06/21
#विषय- भारतीय संस्कृति 
#विधा- आलेख
 #सम्यक्_कृतिः_संस्कृतिः अथवा #संस्कृति_संस्करणम् अर्थात् संस्कारित, परिमार्जित करना ही संस्कृति कहलाती है।संस्कृत में #सम्_उपसर्ग_पूर्वक_डुकृञ्_करणे धातु से महर्षि पाणिनी के #स्त्रियां_क्तिन् सूत्र से क्तिन् प्रत्यय होकर संस्कृति शब्द की निष्पत्ति होती है।डा0कपिल देव द्विवेदी ने भारतीय संस्कृति को परिभाषित करते हुए कहा कि---
#सत्याहिंसागुणैःश्रेष्ठा_विश्वबन्धुत्व_शिक्षिका।
#विश्वशान्ति_सुखादात्री_भारतीया_हि_संस्कृतिः।।
वस्तुतःभारतवर्ष की संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ है,जो सत्य,अहिंसा आदि गुणों के द्वारा श्रेष्ठतमा है।विश्वबन्धुत्व की संपोषिका है,और विश्वशांति की सुखदात्री है।हम जानते हैं कि भारतीय संस्कृति के मूलतः चार सिद्धान्त बताये गये हैं,जो विश्वशांति का मार्ग प्रशस्त करने में पूर्णतया सक्षम और समर्थ हैं।
*01- #वसुधैव_कुटुम्बकम्-समूचा विश्व एक परिवार व कुटुम्बवत् है।
*02- #एकं_सद्विप्रा_बहुधा_वदन्ति-सत्य एक है विद्वान लोग इसे विभिन्न माध्यमों से कहते हैं।
*03- #सर्वे_भवन्तु_सुखिनः- सभी का कल्याण हो,सभी सुखी होवें(आज के संदर्भ में हम इसे ही #सबका_साथ_सबका_विकास कहकर सबके कल्याण की बात कहते हैं)
*4 #यद्_पिण्डे_तद्_ब्रह्माण्डे-जो पिण्ड में विद्यमान है वही ब्रह्माण्ड है।साधारणतया प्रश्न उठता है कि संस्कृति मने क्या?संस्कृति चाहे कोई हो,कहीं की भी हो,उसका मूल लक्ष्य परिष्कृत,परिमार्जित और संस्कारित करना है।संस्कृति दुर्भावनाओं का शमन करती है,साम्यत्व भावना की संस्थापना करती है।संस्कृति ही जीवनोन्नति में सहायक होती है,सद्गुणों को प्रदान करती है,सच्चरित्र की निर्मात्री है और सद्कर्मों को करने की सद्प्रेरणा प्रदान करती है।वही सद्ज्ञान समाज व राष्ट्र का अभ्युदय करता है।जैसा कि कहा गया है कि---#भारतस्य_प्रातिष्ठे_द्वे_संस्कृतं_संस्कृतिस्तथा"जिसके द्वारा हम सांस्कारिक मूल्यों को जानते हैं,सीखते-सिखाते हैं।इसी महान विचार को भारतवर्ष के महान ऋषियों,मुनियों,शिक्षाविदों,चिन्तकों ने आगे बढाया है जिसका परिणाम यह है कि आज भी भारतीय संस्कृति जीवन्त है।
      वास्तविकता यह है कि भारतीय संस्कृति की तीन विशिष्ट गुण हैं।
भारतीय संस्कृति #कर्म_प्रधान संस्कृति है,मिश्र मेसोपोटेमिया की समकालीन समझी जाती है,और बाकी शेष संस्कृतियाँ बाद की हैं।दूसरी विशेषता भारतीय संस्कृति की #अमरता है जिसे मो0इकबाल ने आपने काव्य में लिखा है। #यूनान_मिश्र_रोमा_सब_मिट_गयेजहां_में-परन्तु भारतीय संस्कृति आज भी विद्यमान है।तीसरी विशेषता भारत का #जगद्गुरु होना है।हम आज भी देखते हैं कि भारतीय संस्कृति में सर्वांगीणता,विशालता,विश्वबंधुता,औदार्यता,सहिष्णुता और प्रेम रचा-बसा है।आप मौजूदा समय में वैश्विक महामारी कोविड के संत्रास से दुनिया त्राहि-त्राहि कर रही थी,जबकि भारत स्वयं इससे अछूता नही था तब भी भारत ने मैत्री,मानवता,संवेदनशीलता दिखाते हुए कोविशील्ड और कोवैक्सीन सहित तमाम जरुरी चीजों को दुनिया को देकर #वसुधैव_कुटुम्बकम् को चरितार्थ किया,जिसका प्रतिफल हमें भी संकट के समय मिला।हमारा देश बहुविध भाषी देश है,बहुत सी परंपरायें,खान-पान-रहन-सहन,पहनावा,आदि पृथक-पृथक होते हुए भी #एकात्मवाद को और राष्ट्रवाद को मूल मानते हैं।अनेकता में एकता का भाव ही भारतीय संस्कृति का मूलाधार है जो हमें दुनिया में वैशिष्ट्य प्रदान करती है।
#आलेखक-रोशन बलूनी
कोटद्वार पौडीगढवाल 
      उत्तराखण्ड
@..copyright act..
#घोषणा-मेरा यह आलेख मूल 
और अप्रकाशित है।
************************************************************
************************************************************
सादर नमन आदरणीय मंच
#कलमरथ_परिवार
दिनाँक - 01/06/2021
दिन -  मंगलवार 
विषय - भारतीय संस्कृति
विधा - आलेख

            "भारतीय संस्कृति"

        भारतीय संस्कृति के बारे में सोचते ही एक विशाल सांस्कृतिक परिदृश्य मानस पटल पर उभर आता है। भारतीय संस्कृति व सभ्यता विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति व सभ्यता है। इसे विश्व की सभी संस्कृतियों की जननी कहा जाय तो अतिशयोक्ति नहीं है। कला, ज्ञान-विज्ञान, राजनीति, खेल-कूद, खान-पान, रहन-सहन सभी  क्षेत्रों में भारतीय संस्कृति का सदैव विशिष्ट स्थान रहा है। आज भी भारतीय संस्कृति व सभ्यता के दर्शन न्यूनाधिक रूप में सम्पूर्ण भारतवर्ष में होते हैं।
          किसी भी देश की संस्कृति उस देश की जाति और समुदाय की आत्मा होती है। संस्कृति से ही देश, जाति या समुदाय के उन समस्त संस्कारों का बोध होता है जिनके सहारे वह अपने आदर्शों, जीवन मूल्यों, आदि का निर्धारण करता है। संस्कृति संस्कार भी है। कहा जा सकता है कि संस्कृति वह है जो हम हैं। भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है। कई भारतीय इतिहासवेत्ता  तो भारतीय संस्कृति को विश्व की सर्वाधिक प्राचीन संस्कृति मानते हैं।
             भारतीय संस्कृति का सर्वाधिक व्यवस्थित रूप हमें सर्वप्रथम वैदिक युग में प्राप्त होता है। वेद विश्व के प्राचीनतम ग्रंथ माने जाते हैं।भारतीय संस्कृति  "वसुधैव कुटुंबकम् " की विचारधारा का समर्थन करती है और इसके निर्वहन के लिए भरसक प्रयास भी करती है।
     भारतीय संस्कृति में जहाँ स्वस्थ रहने के लिए योग, यम, तप, नियम जैसी व्यवस्थाएं बनी हैं, वहीं स्वस्थ शतायु जीवन जीने के लिए आश्रम व्यवस्था भी की गई थी, और उसका समय भी निर्धारित किया गया था।आश्रम व्यवस्था का पालन करते हुए धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है।
     भारतीय संस्कृति पर वर्तमान  युग में सामाजिक आचार-विचार पर पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव पड़ा। संयुक्त कुटुंब प्रथा के स्थान पर परिवारों का पृथक्करण होने लगा। यूरोपीय पुनर्जागरण में नए-नए अन्वेषण और अविष्कार हुए, धर्म और दर्शन का नया संस्करण सामने आया।
कला और विज्ञान के नवीन साधना का श्रीगणेश हुआ, राजनीतिक तथा समाज व्यवस्था में मौलिक क्रांति का सूत्रपात हुआ। अतः इसके परिणामस्वरूप पश्चिमी यूरोप एवं एशिया (भारत) में एक नवीन चेतना का संचार हुआ।   समाज में महिला को उचित स्थान मिला। अर्थात् बदली हुई संस्कृति में महिलाओं के प्रति सोच बदली अब उसे सशक्तिकरण की ओर ले जाने के प्रयास किये जाने लगे।
         संस्कृति के नए स्वरूप में गाँवों की संस्कृति को छोड़कर शहरीकरण देखा गया। इस पर विशेष ध्यान दिया जाने लगा। शहरीकरण से पलायन भी देखा गया। इस प्रकार लोग पुरानी संस्कृति को छोड़कर आधुनिक संस्कृति को अपनाने लगे ।
                अंततः यही कहा जा सकता है कि.. "यूनान मिश्र रोमा सब मिट गये जहाँ से " किन्तु भारतीय संस्कृति न्यूनाधिक परिवर्तन के साथ निश्छल अडिग और अचल खड़ी रही अपनी अब तक की यात्रा में। महान भारत की महान संस्कृति को श्रद्धानवत नमन।
                        ✍️ नरेश चन्द्र उनियाल,
                     पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड।

सर्वथा मौलिक एवं अप्रकाशित।
                        ✍️ नरेश चन्द्र उनियाल।
************************************************************
************************************************************
नमन मंच
कलमरथ परिवार
दिनांक-01/06/2021
वार-मंगलवार
शीर्षक-कलमरथ महा-प्रतियोगिता
विषय-भारतीय संस्कृति
विद्या-आलेख

भारतीय संस्कृति हमारे जीवन का मूल आधार है यह पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति अपनी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण उद्देश्य धार्मिक संस्कार शिष्टाचार प्रेम शांति करुणा क्षमाशीलता सहिष्णुता तहजीब सभ्य संवाद है|
भारतीय मतलब भारत का वासी और संस्कृति मतलब,संस्कार सुधार परिवार शुद्धि यह संस्कृति किसी भी देश के धर्म जाति समुदाय की आत्मा कहलाती है एवं संस्कृति से ही देश के जातियों एवं समुदाय के सभी समस्त संस्कारों का बोध होता है जिसके सहारे मनुष्य सामाजिक जुड़ाव एवं दूसरों के प्रति सम्मान की भावना वा एक दूसरे के अधिकार के बारे में अच्छी भावना रखते हैं एवं अपने आदर्शों एवं जीवन मूल्यों का निर्धारण कर भारतीय संस्कृति को बनाए रखते है|
हमारा भारत देश अपनी भारतीय संस्कृति के नाम से जाना जाता है यहां पर अलग-अलग परंपराओं वाले भोजन कपड़े आदि से संबंधित लोग यहां रहते हैं वा विभिन्न प्रकार के समुदायों जाति के लोग अपनी संस्कृति व परंपरा को निभाते हुए यहां स्वतंत्र पूर्वक रहते हैं यही कारण है कि भारतीय संस्कृति में एकता के संबंधों का अस्तित्व मिलता है|
भारतीय संस्कृति सिंधु घाटी के दौरान बनी वा आगे चलकर वैदिक युग में विकसित हुई बौद्ध धर्म वा स्वर्ण युग की शुरुआत उसके अस्तगमन के साथ फली फूली वा अपनी प्राचीन विरासत को शामिल किये हुए हैं|
भारतीय संस्कृति पूरे विश्व में प्रसिद्ध है वा प्राचीन संस्कृति के रुप में देखा जाता है|भारतीय संस्कृति समन्वित रूप सांस्कृतिक भाषा के रूप द्वारा जैसे-विभिन्न प्रकार की कलाओं मूर्तिकला नृंत्यकला चित्रकला लोकसंस्कृति आदि रामायण महाभारत गीता कालिदास-भवभूति-भास के काव्य और नाटकों के माध्यम से व्यक्त किया जाता रहा है विभिन्न प्रकार के कलाएं एवं भाषाएं भारतीय बगीचे के अनमोल फूल बनें हुए है |
वर्तमान में कुछ नकारात्मक घटनाओं वा प्रभावों ने जो धुंध हमारी संस्कृति वा हमारे जीवन शैली पर डाली है उसे सावधानी पूर्वक हटाना होगा एवं अतीत की संस्कृति की धरोहर को हम सबको सवारना एवं सहेजना होगा उसकी मजबूत आधारशिला की न्यू रखकर हमें नई संस्कृति को निर्मित कर विकसित करना होगा|

मौलिक व अप्रकाशित रचना 
तारा देवी पटेल प्रयागराज
************************************************************
************************************************************
नमन मंच
कलमरथ महा - प्रतियोगिता 
बिषय -भारतीय संस्कृति
विधा - आलेख

प्राचीनतम समृद्ध और सर्वोत्तम संस्कृति पूरे विश्व में हमारी है, ऋषि मुनियों की वाणी, वेद पुराण, धर्म ग्रंथ तथा उत्तम आचार,विचार और संस्कार के कारण ही। विश्व गुरु का गौरव हासिल था । आज भी 
हमारी संस्कृति बदलते वक्त के साथ अपनी परंपरागत अस्तित्व की जीवंतता को कायम रखने में सफल है ।

हमारी संस्कृति ही एक ऐसी संस्कृति है जिसमें हम मानते है -
1. अतिथि देवो भव:
2. सर्वे भवंतू सुखिन:
3. यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, तत्र रमंते देवता
4. विविधता में एकता
5. वसुधैव कुटुंबकम
6.बुर्जुगों का सम्मान
7.आध्यात्मिक दर्शन
8.सात्विक आहार
9.त्योहार का दार्शनिक महत्व
10.समानता, सद्भावना आदि ।

कई धर्मों, परंपरा,भाषाओं को सहेजने वाली संस्कृति जहाँ हम पेड़,पौधा, नदी,जीव जन्तु अर्थात प्रकृति के हम पुजारी है ।हमारा रहन सहन,वेषभूषा सब हमारी कला और संस्कृति को दर्शाती है । त्योहार का भी अपना ही महत्व है, रबी फसल के बाद होली, बैशाखी आदि, खरीफ के बाद मकर,पोंगल आदि,यानि हर त्योहार की अपनी बिशेषता है जिसका वैज्ञानिक आधार है ।

हमारी संस्कृति एक अनमोल धरोहर है, ज्ञान का अद्भुत भंडार है,लेकिन आज पाश्चात्य संस्कृति की मिलावट के कारण हमारी संस्कृति विकृत होती जा रही है ।
संस्कार खोते चले जा रहे हैं जिसे हम आधुनिकता का नाम दे रहे हैं ।
अंत में ,अपनी संस्कृति को बचाये रखना हम सब की जिम्मेदारी है ।जीवन को सुसज्जित,
परिष्कृत, परिमार्जित कर अपनी जड़ों से जुड़े रहना, हम सब का ध्येय होना चाहिए ।

ज्योति सिंह
मेरी रचना स्वरचित, मौलिक, अप्रकाशित है ।
************************************************************
************************************************************
#नमन_कलमरथपरिवार
#दि0-01/06/21
#विषय- भारतीय संस्कृति
#विधा- आलेख
शीर्षक: भारतीय संस्कृति की विशेषताएँ 
भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति है। जहां अन्य देशों की संस्कृतियाँ तो समय के साथ नष्ट होती रही हैं, भारत की संस्कृति आदि काल से ही अपने परम्परागत अस्तित्व के साथ अजर-अमर बनी हुई है। इकबाल ने लिखा था-
यूनान ओ मिस्र ओ रूमा सब मिट गए जहाँ से, अब तक मगर है बाक़ी नाम-ओ-निशाँ हमारा 
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-ज़माँ हमारा 
विदेशियों ने अनेक बार आक्रमण कर संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश की, लेकिन वो संस्कृति को न मिटा सके बल्कि अपने साथ विभिन्न प्रकार के धर्म और सम्प्रदाय लेकर यहीं पर बस गये| विभिन्न वेद शास्त्र हमारी संस्कृति का हिस्सा है, जिसके कारण भारत ने जगद्गुरू का नाम पाया| अतिथि देवो भवः, सामाजिक आचार व्यवहार, शरणागत रक्षा, सर्वधर्म समभाव, वसुधैव कुटुम्बकम,अनेकता मे एकता जैसी अन्य प्रमुख विशेषताएँ हैं| बड़ो की इज्जत, छोटो के प्रति स्नेह आचरण, महिलाओ और बुजुर्गो के प्रति विशेष सम्मान हमारा परम धर्म है| वैश्विक महामारी कोविड के समय, जब भारत स्वयं इससे अछूता नही है, तब भी भारत ने मैत्री, मानवता, संवेदनशीलता दिखाते हुए वेक्सीन सहित तमाम जरुरी चीजों को दुनिया को देकर वसुधैव_कुटुम्बकम् को चरितार्थ किया | भारत में प्रकृति को हर तरह से पूजा गया है, चाहे वह वायू, जल, पृथ्वी, अग्नि, आकाश, पहाड़, जीव जन्तु या हमारी वन्य सम्पदा| भारतीय संस्कृति में तैंतीस कोटी ईश्वर स्वरूप का वर्णन है| यहाँ कोटी का मतलब प्रकार से है न कि करोड़ से, जो एक मिथ्या प्रचार है| 5000 वर्षों का इतिहास लिए मानवीय संस्कृतियों में यह चीन के संग विद्यमान है| जहां चीन ने अपनी संस्कृति को कठोरतम नियमों से सुरक्षित रखा है, भारत ने इसे समावेशिता के सिद्धान्त से अक्ष्क्षुण और प्रगतिशील बनाया है| भारतीय संस्कृति दीर्घकालीन स्थायित्व के साथ सतत और व्यापक है| इसकी उदारता व सहिष्णुता की नीति, एकात्मकता, दार्शनिकता एवं अध्यात्मिकता, सत्य, अहिंसा और कर्म प्रधान विशेषताएँ सभी संस्कृतियों से बेहतर बनती है| जीवन का बहुमुखी विकास भारतीय संस्कृति का प्रमुख लक्ष्य रहा है, आश्रम प्रणाली भी इसी व्यापक दृष्टिकोण का प्रमाण है। भारतीय संस्कृति मे आध्यात्मिकता पर बल दिया गया परन्तु साथ ही सांसारिक सुखों की अवहेलना भी नही की गई है, न ही धर्म या संस्कृति के नाम पर कभी कोई बन्धन लगाये गए। इसीलिए हिन्दू धर्म को धर्म न कहकर मूल्यों पर आधारित एक जीवन-पद्धति की संज्ञा दी गई है। इसके लचीले स्वरूप को जड़ता की स्थिति से बचाने में बुद्ध, महावीर, शंकराचार्य, कबीर, गुरु नानक, चैतन्य महाप्रभु, स्वामी दयानन्द, स्वामी विवेकानन्द आदि द्वारा किये गए प्रयास, भारतीय संस्कृति की महत्त्वपूर्ण धरोहर बन गए। भारतीय संस्कृति ने एक महासागर कि भांति सभ्यता के प्रारंभ से ही भिन्न-भिन्न प्रकार के विचारों व कला शैलियों के बीच समन्वय करते हुये जो अच्छा मिला उसे ग्रहण किया। भारत में इस्लामी और ईसाई संस्कृति का प्रभाव मिलता है। इसके बावजूद अपना पृथक अस्तित्व रखते हुये नवागत संस्कृतियों से अच्छी बातें ग्रहण करने में भारतीय संस्कृति ने संकोच नहीं किया। वैदिक काल से लेकर आज तक भारतीय विद्वान और चिंतक कर्म के सिद्धांत को विशेष महत्व देते आए है। ये सभी विशेषताएँ भारतीय संस्कृति को युग-युगों से सुरक्षित रखने और यहाँ की सभ्यता को चिरस्थायी बनाए रखने में सर्वविदित रही है। 
रचनाकार का नाम- संजीव कुमार भटनागर
मुंबई, महाराष्ट्र.
मेरी यह रचना मौलिक व अप्रकाशित है।
************************************************************
************************************************************
#नमन_कलमरथपरिवार
#दि0-01/06/21
#विषय- भारतीय संस्कृति
#विधा- आलेख
शीर्षक: भारतीय संस्कृति की विशेषताएँ 
भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति है। जहां अन्य देशों की संस्कृतियाँ तो समय के साथ नष्ट होती रही हैं, भारत की संस्कृति आदि काल से ही अपने परम्परागत अस्तित्व के साथ अजर-अमर बनी हुई है। इकबाल ने लिखा था-
यूनान ओ मिस्र ओ रूमा सब मिट गए जहाँ से, अब तक मगर है बाक़ी नाम-ओ-निशाँ हमारा 
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-ज़माँ हमारा 
विदेशियों ने अनेक बार आक्रमण कर संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश की, लेकिन वो संस्कृति को न मिटा सके बल्कि अपने साथ विभिन्न प्रकार के धर्म और सम्प्रदाय लेकर यहीं पर बस गये| विभिन्न वेद शास्त्र हमारी संस्कृति का हिस्सा है, जिसके कारण भारत ने जगद्गुरू का नाम पाया| अतिथि देवो भवः, सामाजिक आचार व्यवहार, शरणागत रक्षा, सर्वधर्म समभाव, वसुधैव कुटुम्बकम,अनेकता मे एकता जैसी अन्य प्रमुख विशेषताएँ हैं| बड़ो की इज्जत, छोटो के प्रति स्नेह आचरण, महिलाओ और बुजुर्गो के प्रति विशेष सम्मान हमारा परम धर्म है| वैश्विक महामारी कोविड के समय, जब भारत स्वयं इससे अछूता नही है, तब भी भारत ने मैत्री, मानवता, संवेदनशीलता दिखाते हुए वेक्सीन सहित तमाम जरुरी चीजों को दुनिया को देकर वसुधैव_कुटुम्बकम् को चरितार्थ किया | भारत में प्रकृति को हर तरह से पूजा गया है, चाहे वह वायू, जल, पृथ्वी, अग्नि, आकाश, पहाड़, जीव जन्तु या हमारी वन्य सम्पदा| भारतीय संस्कृति में तैंतीस कोटी ईश्वर स्वरूप का वर्णन है| यहाँ कोटी का मतलब प्रकार से है न कि करोड़ से, जो एक मिथ्या प्रचार है| 5000 वर्षों का इतिहास लिए मानवीय संस्कृतियों में यह चीन के संग विद्यमान है| जहां चीन ने अपनी संस्कृति को कठोरतम नियमों से सुरक्षित रखा है, भारत ने इसे समावेशिता के सिद्धान्त से अक्ष्क्षुण और प्रगतिशील बनाया है| भारतीय संस्कृति दीर्घकालीन स्थायित्व के साथ सतत और व्यापक है| इसकी उदारता व सहिष्णुता की नीति, एकात्मकता, दार्शनिकता एवं अध्यात्मिकता, सत्य, अहिंसा और कर्म प्रधान विशेषताएँ सभी संस्कृतियों से बेहतर बनती है| जीवन का बहुमुखी विकास भारतीय संस्कृति का प्रमुख लक्ष्य रहा है, आश्रम प्रणाली भी इसी व्यापक दृष्टिकोण का प्रमाण है। भारतीय संस्कृति मे आध्यात्मिकता पर बल दिया गया परन्तु साथ ही सांसारिक सुखों की अवहेलना भी नही की गई है, न ही धर्म या संस्कृति के नाम पर कभी कोई बन्धन लगाये गए। इसीलिए हिन्दू धर्म को धर्म न कहकर मूल्यों पर आधारित एक जीवन-पद्धति की संज्ञा दी गई है। इसके लचीले स्वरूप को जड़ता की स्थिति से बचाने में बुद्ध, महावीर, शंकराचार्य, कबीर, गुरु नानक, चैतन्य महाप्रभु, स्वामी दयानन्द, स्वामी विवेकानन्द आदि द्वारा किये गए प्रयास, भारतीय संस्कृति की महत्त्वपूर्ण धरोहर बन गए। भारतीय संस्कृति ने एक महासागर कि भांति सभ्यता के प्रारंभ से ही भिन्न-भिन्न प्रकार के विचारों व कला शैलियों के बीच समन्वय करते हुये जो अच्छा मिला उसे ग्रहण किया। भारत में इस्लामी और ईसाई संस्कृति का प्रभाव मिलता है। इसके बावजूद अपना पृथक अस्तित्व रखते हुये नवागत संस्कृतियों से अच्छी बातें ग्रहण करने में भारतीय संस्कृति ने संकोच नहीं किया। वैदिक काल से लेकर आज तक भारतीय विद्वान और चिंतक कर्म के सिद्धांत को विशेष महत्व देते आए है। ये सभी विशेषताएँ भारतीय संस्कृति को युग-युगों से सुरक्षित रखने और यहाँ की सभ्यता को चिरस्थायी बनाए रखने में सर्वविदित रही है। 
रचनाकार का नाम- संजीव कुमार भटनागर
मुंबई, महाराष्ट्र.
मेरी यह रचना मौलिक व अप्रकाशित है।
************************************************************
************************************************************
🙏नमन कलम रथ परिवार 🙏
विषय:- भारतीय संस्कृति 
विधा:- आलेख
दिनांक:-01/06/2021
      भारत की संस्कृति विश्व की एक महानतम संस्कृति मानी जाती है। कहा जाता है कि भारतीय संस्कृति मेसोपोटामिया, मिस्र और चीन की संस्कृति से भी पुरातन संस्कृति है।भारतीय संस्कृति अद्भुत तो है हीं साथ हीं साथ अपनी महानता और विशेषता के लिए भी अमर है। 
     भारतीय संस्कृति की सबसे अद्भुत विशेषता यह है कि यह "वसुधैव कुटुबंकम" को आत्मसात करती है। जहाँ पूरा विश्व अपनी स्वार्थ सिद्ध करने में आतुर रहती है वहीं भारतीय संस्कृति सभी प्राणियों को एक समान मानती है। ये अपितु वर्तमान की हीं बात नहीं बल्कि इसका आभास हमें प्राचीन काल से हीं प्रतीत होती है। चाहे सिंधु घाटी सभ्यता के काल की बात हो या उसके बाद के काल की यह अपनी विलक्षण प्रतिभा के आधार पर पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचती रही है। भारत का सनातन धर्म यहीं से विकसित बौद्ध धर्म या जैन धर्म के साथ साथ इस्लाम धर्म को भी मार्ग दर्शन करती रही है ।
     भारतीय संस्कृति की दुसरी सबसे अद्भुत विशेषता है कि यह प्राचीन काल से हीं "अहिंसा" और "बंधुत्व " को महत्वपूर्ण मानती रही है। अहिंसा के हीं प्रभाव में आकर मौर्य युगीन सम्राट अशोक ने अंततः जीव हत्या को एक अपराध घोषित किया और जीव हत्या पर प्रतिबंध लगाया था । बाद के भी कालों में अन्य सम्राटों ने भी अहिंसा को परम धर्म माना । 
      भारतीय संस्कृति में सभी प्राणियों को धरती माता के संतान के रुप में परिभाषित किया है और यहीं से जन्म होता है बंधुत्व का।हमारे ऋषि महर्षियों ने इसी का प्रतिपादन कर मानवता और बंधुत्व को सर्वोपरि सिद्धांत बताया है।धरती, नदियों और गौ को माता का स्वरूप मानते हुए कहा है:- " जननी जन्म भूमिश्च स्वर्गादपि गरियसी" अर्थात माता और मातृभूमि का स्थान स्वर्ग से भी बढ़कर होता है।
      भारतीय संस्कृति की तीसरी सर्व प्रमुख विशेषता है कि अनेकता में एकता।भारत वर्ष में विभिन्न धर्म के लोगों के साथ साथ विभिन्न जातियाँ,विभिन्न समुदाय के लोग एक साथ भाईचारा के साथ रहते हैं।यहाँ कितनी हीं भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं परंतु सभी आपस में सामंजस्य स्थापित कर भारत को अग्रसर करने में सहायक हैं। विभिन्न प्रकार के पहनावा,विभिन्न प्रकार के भोजन,विभिन्न प्रकार की वनस्पतियाँ भी भारतीय संस्कृति की प्रमुख विशेषताएं है। 
     निषकर्षत: हम कह सकते हैं कि भारतीय संस्कृति बहुत हीं लचीला ,सहिष्णु के साथ साथ ग्रहणशील भी है।सहिष्णु तो इतना कि भारत में सभी धर्मों को समान अधिकार प्राप्त है।भारतीय संस्कृति अध्यात्मिकता के साथ साथ भौतिकता पर भी विशेष ध्यानाकर्षित करती है।हमारी संस्कृति में धर्म, काम, अर्थ और मोक्ष को मानव का चार पुरुषार्थ माना गया है। इह लोक के साथ साथ परलोक की भी कामना की जाती रही है। जीवात्मा को शांति मिले इसका भी उपाय किया जाता रहा है।भारत की संगीत, कला और साहित्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति में आध्यात्मिकता और भौतिकता के संबंध को समझने में सहायता मिलती है।भारतीय संस्कृति के विषय में मै विजय कुमार पाठक " द्विज " कह सकता हूँ कि:-

 भारत की संस्कृति ,है भारत की पहचान,
मानवता ,बंधुत्व अरु अहिंसा है प्रतिमान,
भगवान  हैं  बसते  यहाँ  कण -  कण  में,
इह लोक,परलोक का मिलता दिव्य ज्ञान ।। 

स्वरचित , मौलिक व अप्रकाशित रचना
विजय कुमार पाठक "द्विज"
मेदनीनगर , झारखंड
************************************************************
************************************************************
नमन मंच
#कलमरथ परिवार
कलमरथ महा-प्रतियोगता
दिनांक-0106.2021
दिन-मंगलवार
विषय-भारतीय संस्कृति
विधा-आलेख
✍️🌱🙏🌺✍️🌴🕉🥦🌲✍️⛳🌷🚩🌹🥦🥗☘️
धन्यम ही भारत वर्षम,
धन्या:भारत संस्कृति।
भारतीय जना:धन्य:,
धन्या:स्माकं परंपरा।
जिस धरा का कण कण जीवंत सहस्रों सभ्यताओं का जनक हो,उस भारतीय संस्कृति के बारे में लिखना और व्याख्यान करना बहुत बड़े ज्ञान को संजोए रखनें से कम नहीं है।भारतीय संस्कृति का मूलाधार सदा सैद्धान्तिक और व्यावहारिक दृष्टि से बसुधैव कुटुम्बकम् रहा है।अहिंसा परमो धर्म के सिद्धान्त पर चलकर विश्व की सबसे बड़ी और संघर्षशील लड़ाई जीत कर अपनें लोकतंत्रात्मक शासन की पुनर्स्थापना करने वाला यही भारत है।राम राज्य की परिकल्पना और उसे यथार्थ में परिपालन करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।
भारती संस्कृति का मूलाधार वेद और पुराण माने जाते हैं।वहीं से हर प्रकार की साहित्य,संगीत, कला का प्रादुर्भाव होकर विश्व सभ्यताओं को संजोने संवारने का काम किया है।
भारतीय संस्कृति की चार विशेषतायें रही हैं जो प्राचीन काल से मनुष्य के चार पुरूषार्थ बतलाती हैं-
धर्म
अर्थ
काम
मोक्ष
इन चार पुरूषार्थों के बल पर हम अपनें जीवन में कैसे भी कठिन से कठिन कार्यों को सरलता पूर्वक हल कर सकते हैं।
इसी प्रकार इस नाशवान देह के पालन पोषण के लिए भी चार आश्रमों को बतलाया गया है ताकि अवस्था के अनुसार हम अधिक अशक्तता के चक्कर में ना पड़ें।यह इस प्रकार से है-
ब्रह्मचर्य
गृहस्थ
वानप्रस्थ
सन्यास
संयुक्त परिवार प्रथा हमारी संस्कृति की देन है, विश्वभर में हमारी उतम जीवन शैली-"सादा जीवन उच्च विचार "के मंत्र को विश्व के अनेक देशों ने अपना लिया है।इस देश ने पूर्व पाषाण काल से और आज तक क ई सभ्यताओं को जन्म दिया है।त्रेता से कलयुग की लंबी यात्रा करते कभी थके हारे नहीं।राम और कृष्ण,राम और रहीम,अल्लाह और यीशु,गौतम और महात्मा बुद्ध का यह देश विविधता में एकता का प्रतीक होनें के साथ बाघ और बकरी एक ही तालाब में एक साथ पानी पीने वालों का यतार्थ उदाहरण मौजूद हैं।
अंत में मैं यही कहूंगा कि यह विविधताओं में एकता का प्रतीक है जिसनें सारे विश्व का समय-समय पर नेतृत्व कर नयी राह एवं नये आयाम दिये हैं।साहित्य, संगी,कला,गायक,वादक,नारी पराक्रम, नारी सम्मान, विज्ञान,नवीन अन्वेषक आदि महत्वपूर्ण कार्यों में भारतीय संस्कृति एक जीवंत रूप है और रहेगा।

                 सर्वथा मौलिक अप्रकाशित 
                  मगनेश्वर नौटियाल"बट्वै" 
                            श्यामांगन 
        भेटियारा/कालेश्वर,उतरकाशी,उतराखण्ड

मैं मगनेश्वरनौटियाल"बट्वै"घोषणा करता हूँ कि यह आलेख मेरी स्वरचित ए्वं अप्रकाशित है
************************************************************
************************************************************
#नमन मंच-कलमरथमहा प्रतियोगिता 2021
दिनांक-01-06-2021
विषय-
भारतीय संस्कृति 
विद्या- "आलेख" 
शीर्षक- भारतीय संस्कृति 

संस्कृति हमारे जीवन की अनमोल धरोहर हैं, संस्कृति से ही हमारे जीवन का तानाबाना सुचारू रूप से कार्य करता है। जिस प्रकार शरीर  को जीवित रखने के लिए भोजन की
आवश्यकता होती है वैसे ही अपनी धरोहर व सभ्यता को बचाने के लिए संस्कृति की। 
       और पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति की तो क्या कहने। भारतीय संस्कृति  में संस्कृत का समावेश उसे सोने पर सुहागा बनाता है।प्राचीन काल से संस्कृत भारतीयों की शिक्षा- दीक्षा, व धर्म का अनुयायी रहा है। हम भारतीयों में इसी संस्कृत में वर्णित ॠगवेद,यजुर्वेद,सामवेद व अथर्ववेद के मंत्रो  व धर्म के समावेश से एक अलौकिकता को प्राप्त किया हुआ है। भारतीय संस्कृति में "वसुधैव कुटुंबकम् " का मूल मंत्र निहित है। जिसका अर्थ होता है की समस्त "विश्व परिवार है"  इस एक मंत्र से आप भारतीय संस्कृति की महानता को समझ सकते हैं। जहां सभी के मंगल की कामना व परोपकार की भावना है जहां राम जैसे पुरुषोत्तम हुए।जिनकी महिमा युगो युगो तक हमें धर्म पर चलना सिखाती है।
          भारतीय संस्कृति में नारी को देवी स्वरूप माना गया है "यत्र पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमते देवता" श्लोक से ही आप इसकी महानता को देख समझ सकते हैं,यहाँ आज भी लोग अपने कर्तव्य को सर्वोपरि मानकर बड़ो का आदर व छोटो को प्यार देते हैं व जहां "अतिथि देवो भव"
अर्थात मेहमान ईश्वर के समान होता है की भावना है ,जिस प्रकार यहाँ की जलवायु में विविधता है वैसे ही यहाँ के लोगो के रहन सहन ,बोलचाल , व त्योहारों में भी विविधता होते हुए भी एकता  है। रामायण व रामचरितमानस भारतीयों का प्रमुख ग्रंथ है वैसे तो यहाँ  कई ग्रंथ है पर रामचरितमानस का भारतीय जनमानस में विशेष महत्व है। यहां सभी धर्मों को एक समान समझा जाता है।
      प्राचीन काल से ही भारत विश्व गुरु रहा यहाँ तक्षशिला नालंदा  का विश्वविद्यालय विश्व की सबसे पहली व प्राचीन विश्वविद्यालय है। हमारी संस्कृति सबसे प्राचीन है यहाँ के लोग खेती बाड़ी  
पर मुख्यतः आश्रित हैं।और धरती ही हमारी माता है । 
       भारतीय संस्कृति को थोड़े शब्दों में बांधना बहुत ही कठिन है।

स्वरचित अप्रकाशित - वन्दना सिंह-वाराणसी 

यह मेरी मौलिक व अप्रकाशित रचना है।
************************************************************
************************************************************
सादर नमन मंच 🙏
#कलमरथ साहित्य परिवार 
#महा प्रतियोगिता
#दिनांक 01/06/2021
#वार मंगलवार 
#विषय भारतीय संस्कृति 
#विधा आलेख 

संस्कृति शब्द का सामान्य आशय संस्कारित, परिमार्जित व परिष्कृत जीवन-मूल्यों एवं आदर्शों को जीवन में आचरण करने से है जिसका अनुकरण कर उस राष्ट्र के आदर्श नागरिक एक सभ्य व संयमपूर्ण जीवन यापन करने में सक्षम होते हैं।व्यापक अर्थों में संस्कृति राष्ट्रीय अस्मिता के सर्वसम्मत मानदंडों की प्राणवाहिका कही जा सकती है।भारतीय सनातनी संस्कृति विश्व की समस्त सभ्यताओं की एकमात्र अग्रगामी द्युति है।भारतीय सांस्कृतिक वैशिष्ट्य के चरमोत्कर्ष का अवलोकन कर देवता भी स्वर्ग की अपेक्षा भारतभूमि पर जन्म लेने की कल्पना करते है। 
          भारतीय संस्कृति की समृद्धि के कारण ही भारत विश्व गुरु कहलाया।धर्म ही इसका मूल आधार है और भारतीय जीवन-दर्शन का प्राण है।"आत्मवत सर्वभूतेषु" संसार के प्राणीमात्र में अपनेपन का अनुभव करना इस संस्कृति का मुख्य सिद्धांत है।"उदार चरितानां तु वसुधैव कुटुंबकम"के सिद्धांत के आधार पर सारे विश्व को एकता के सूत्र में बांधकर, सम्पूर्ण प्राणीजगत के प्रति सम्मान और उदारता की भावना जगाने का सदैव प्रयत्न करती है। समन्वय की भावना ने भारतीय संस्कृति को अजर अमर बना दिया है।अनेक संस्कृतियाँ इस भूधरा पर आयी,विकसित हुई और मिट गयी लेकिन भारतीय संस्कृति आज भी अपनी पीयूष धारा से जन जन को सिक्त करती हुई प्रवाहशील है।भारतीय संस्कृति ने सदैव संसार को कर्तव्य, संयम,प्रेम और त्याग का मार्ग दिखाया है।समष्टिगत भावनाओं को लेकर चलने वाली "जियो और जीने दो" हमारी भारतीय संस्कृति का मुख्य संदेश है।मुझे मेरी भारतीय संस्कृति पर गर्व है।

डाॅ.नीलम कालरा
जयपुर, राजस्थान 
मौलिक एवं अप्रकाशित
************************************************************
************************************************************
नमन मंच 🙏
कलमरथ महा प्रतियोगिता
#विघा : गघ (आलेख)
#शीर्षक : हमारी संस्कृति हमारी धरोहर
#विषय : भारतीय संस्कृति
दिनांक : 1.6.2021

#हमारी_संस्कृति_हमारी_धरोहर

भारत... संस्कृतियों से समृद्ध एक महान देश है। जिसकी नींव ही #वसुधैव_कुटुंबकम पर टिकी हुई है। अर्थात संपूर्ण विश्व एक कुटुंब/परिवार के समान है। इस कारण बिना किसी भेदभाव के #सर्वे_संतु_सुखीना_सर्वे_संतु_निरामया: (सब सुखी हो सबका कल्याण / विकास हो) को ध्यान में रखकर ही सामाजिक मूल्यों का निर्माण किया गया है। भारत पूरे विश्व के समक्ष #अनेकता_में_एकता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करने वाला एकमात्र ऐसा देश है जहां हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, पारसी, जैन, बौद्ध आदि धर्मों का समावेश है। अलग-अलग रीति-रिवाज, परंपराएं, खानपान, वेशभूषा, मान्यताएं, सिद्धांत होने के बावजूद, प्रत्येक नागरिक सर्वप्रथम भारतीय हैं। उच्च सोच होने के कारण हम भारतवासी एक साथ मिलकर एक दूसरे की संस्कृति को अपनाते हैं तथा त्योहारों व खानपान का आनंद लेते हैं। हमारे संविधान में भी प्रत्येक नागरिक को अपना धर्म चुनने व उसका पालन करने की संपूर्ण आजादी दी गई है। यही कारण है कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और महान संस्कृति के रूप में जानी जाती है। 
किसी भी देश की संस्कृति वहां के लोगों की जीवनशैली, न्याय, सिद्धांत, मान्यताएं, धर्म-दर्शन, कला, हस्तशिल्प, वेशभूषा, व्यवहार आदि के द्वारा अभिव्यक्त होती है। मनुष्य अपनी बुद्धि का प्रयोग करके इन क्षेत्रों में जो सृजन करता है तथा अपने सामूहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जिन सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक प्रथाओं को विकसित करता है। वही उस देश की संस्कृति बन जाती है। आने वाली पीढ़ी सांस्कृतिक धरोहर के रूप में उस देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है।
हमारी भारतीय संस्कृति पूर्णरूपेण मानवता व अध्यात्म पर केंद्रित है। प्रत्येक व्यक्ति में ईश्वरीय वास होने की मान्यता के कारण #अहिंसा_परमो_धर्म का पालन करना, अपने से बड़ों का मान-सम्मान करना, पैर छूना, नमस्कार करना, ईश्वर में आस्था रखना, व्रत, स्नान, पूजा-अर्चना, जनेऊ धारण करना, आदि संस्कार बचपन से ही आने वाली पीढ़ी में रोप दिए जाते हैं। भारतीय संस्कृति को विश्व में आतिथ्य सत्कार के लिए भी जाना जाता है।  #अतिथि_देवो_भव: की मान्यता पर अतिथि को भगवान तुल्य मान उसका आदर-सत्कार, मान-मनोहर  संपूर्ण विश्व में एक मिसाल बन गया है। जो हमें दूसरे देशों से एक अलग पहचान देता है। यहां का हस्तशिल्प, लोक नृत्य, लोक संगीत आतिथ्य में चार चांद लगा देते हैं। जिसे किसी के लिए भी अपने स्मृति पटल से हटा पाना संभव नहीं है। 
मुझे अपनी भारतीय संस्कृति पर बहुत गर्व है। हम सब भारतवासियों का यह कर्तव्य है कि हम अपने नैतिक व मानवीय मूल्यों को हमेशा याद रखें। सच्चे देशभक्त होने के नाते अपने देश की सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखें ताकि आने वाली भावी पीढ़ी को सहर्ष सौपे सकें।

#स्वरचित: #डॉ_शिखा_नागर
गाजियाबाद (उ.प्र)
मैं डाॅ.शिखा नागर गाजियाबाद (उ.प्र) से। 
मेरी यह स्वरचित रचना मैलिक वह अप्रकाशित है।
1.6.2021
************************************************************
************************************************************
नमन🙏
कलमरथ दैनिक आयोजन 2021
दिनांक : 01.06.2021
विषय : भारतीय संस्कृति
विधा : आलेख
शीर्षक: हमारी संस्कृति हमारा गौरव
 
अनेकता में एकता लिए भारतीय संस्कृति सबसे समृद्ध और सारे विश्व से अलग है।हमारी संस्कृति के कारण ही हमारा देश विश्व गुरु बनने के कगार पर है।

भारतीय संस्कृति और सभ्यता विश्व की प्राचीन सभ्यता में एक है।भारत की संस्कृति में अनेक रीति - रिवाज भाषाएं प्रथाएं और परंपराएं हैं,जो एक दूसरे से परस्पर संबंधों में महान विविधताओं का अद्वितीय उदाहरण पेश करती हैं।हमारी संस्कृति में आध्यात्मिकता है।

भारतीय संस्कृति गतिशील है और यह मानव सभ्यता की शुरुआत तक जाती है।यह सिंधु घाटी की रहस्यमई संस्कृति से शुरू होती है और भारत के दक्षिणी इलाकों में किसान समुदाय तक जाती है।संस्कृति किसी भी देश जाति और समुदाय की आत्मा होती है।

भारतीय संस्कृति के मूल विशेषता यह है कि हजारों वर्षों के बाद भी यह संस्कृति आज भी अपने मूल स्वरूप में जिंदा है।

विश्व की धरोहर भारतीय संस्कृति के चारों वेद हैं ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद। हमारी संस्कृति यज्ञ हवन,तप और धर्म को महान कार्य के अंतर्गत लेती है। वेद पुरातन ज्ञान का आपार भंडार है। जिसमें ज्ञान ,विज्ञान और भविष्य संबंधित बातों का जिक्र है।

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि एक ब्रिटिश वैज्ञानिक के अनुसार 8700000 प्रजातियां हैं,लेकिन हमारे वेदों में 8400000  प्रजातियों का  जिक्र है।

जरा सोचिए हमारे ऋषि-मुनियों की गणना कितनी सटीक और सही होती थी।

भारतीय संस्कृति मानव प्रकृति और पर्यावरण के अटूट दूसरे संबंधों को लेकर चलती है।भारतीय उपनिषदों में जगत के कण-कण में ईश्वर के व्याप्तता को स्वीकार किया गया है।

भारत के संस्कृति में रीति रिवाज भाषाएं प्रथाएं और परंपराएं इसके एक दूसरे से परस्पर संबंधों में महान विविधताओं का अद्वितीय उदाहरण पेश करती हैं।

भिन्न-भिन्न धर्म के पालन,अलग तरह के भोजन, भिन्न-भिन्न भाषाएं हमारे यहां बोलते हैं,पर इनका स्वभाव एक होता है।

संस्कृति के बारे में पंडित मदन मोहन मालवीय जी का कहना है कि "भारतीय सभ्यता और संस्कृति की विशालता और उसकी महत्ता तो संपूर्ण मानव के साथ 'वसुधैव कुटुंबकम' की पवित्र भावना में निहित है।"

भारतीय संस्कृति में छोटे बच्चों को भगवान का रूप, अतिथि में भगवान, शरणागत की रक्षा, सलीका पूर्ण वस्त्र धारण, बुजुर्गों की सेवा, बहू - बेटियों को घर की इज्जत समझना,हमारी भारतीय संस्कृति को विशेष पहचान दिलाता है भारतीय संस्कृति महान और अक्षुण्ण है।
 
                                  :-•शालिनी•
                                    •स्वरचित•

मैं शालिनी मेरी यह रचना मौलिक व अप्रकाशित रचना है।
************************************************************
************************************************************
मंच को नमन🙏
कलम रथ 

विषय : भारतीय संस्कृति
विधा  :  आलेख
दिनांक  :  1/6/2021

      "भारतीय संस्कृति "

भारतीय संस्कृति परंपराओं की एक विलक्षण पहचान है ।
जिसे संक्षेप में लिखना एक चुनौती पूर्ण कार्य है ।

विरासत में मिली 
वैदिक , दैविक , धार्मिक ,
आध्यात्मिक , बौद्धिक , ज्योतिष , कला , संगीत ना जाने ऐसी कितनी ही संस्कृति का समावेश हमारी भारतीय संस्कृति का खजाना है ।

भारतीय संस्कृति का दर्शन
अपने आप मे सम्पूर्ण कलाओं
का मिला झुला संगम है ।

जिसे समझने व अध्यन के लिए सम्पूर्ण विश्व लालायित
रहता है ।

मानवता की मिसाल है ,
इंसानियत के मापदंडों पर खरी उतरती भारतीय संस्कृति
विश्व को वसुदेव कुटुम्बकम का पाठ पढ़ाती आई है ।

समस्त कार्य मानव की सेवा प्रकृति की पूजा , जीव जंतुओं की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए । सब के कल्याण की सोच रखती है भारतीय संस्कृति ।

नारी को शक्ति , ईश्वर में भक्ति
बुजुर्गों व अतिथि को भगवान का दर्जा देने वाला ।
माता पिता , गुरु को पूजनीय , 
व परिवार को सर्वोपरि मान अपना सर्वस्व लुटाना यही भारतीय संस्कृति व संस्कारों का सुन्दर व अनुपम उदाहरण है ।

         कलम✍️
     अरुण ठाकर , ज़िन्दगी
     जयपुर , राजस्थान ।

स्वरचित : मौलिक
अप्रकाशित ।

मंच का आभार🙏
************************************************************
************************************************************
नमन कलम रथ परिवार
01 जून 2021
विषय-भारतीय संस्कृति
विधा:-लेख

  हमारे देश भारत की प्राचीन संस्कृति ही भारतीय संस्कृति कही जाती है। भारतीय संस्कृति हमारे ऋषि मुनियों की संस्कृति है। वेद पुराण उपनिषद ब्राह्मण ग्रन्थ मनु स्मृतियां रामायण महाभारत गीता हमारे पौराणिक शास्त्र है जो हमें भारतीय संस्कृति को सिखाते हैं।
   हमारा पहनावा कैसा हो,हमारा रंहन सहन कैसा हो,हम में कैसे संस्कार होना चाहिए, ये सब हम हमारी संस्कृति से सीखते हैं।
  मुनष्य में दो तरह की प्रवर्तियाँ  होती हैं। जिन व्यक्तियों में विजातीय प्रवर्तियाँ जैसे काम क्रोध लोभ मोह होती है तो किसी व्यक्ति में दया सहनशीलता करुणा परोपकार सहयोग सद्भाव व भाईचारे की भावना प्रेम की भावना होती है जो सत्पथ पर चलते है  यानि सजातीय वर्तियां होती है। 
   जिनमे विजातीय वृतियाँ होती है उन्हें आसुरिक स्वभाव वाले कहते हैं। जिनमे सजातीय वृतियां होती है वे दैवीय स्वभाव वाले देवता कहलाते हैं। 
  हमारी संस्कृति हमें दया करुणा प्रेम व सहयोग की भावना सिखाते हुए वसुधैव कुटुम्बकम की भावना रखना सिखाती है। सब विश्व के जन आपस मे भाई। सभी सुखी रहे। निरोग सभी भाई एक दूसरे के दुख में सहभागी बनें। मदद करे। विपदा काल मे सहायता करें।
  हमारी भारतीय संस्कृति हमे सूर्य चन्द्रमा तारे नक्षत्र पेड़ पौधे नदी जल पक्षी पहाड़ हर कण कण की पूजा करने की सीख देती है। हम पीपल वट तुलसी आंवले के वृक्ष की पूजा करते हैं। माँ गंगा यमुना सत्स्वती नर्मदा सरयू शिप्रा मैया की पूजा आरती करते हैं। भारत वह देश है जहां पत्थर पूजे जाते हैं। मूर्ति पूजा की जाती है। मूर्ति की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की जाती है। हम जहाँ सिर झुकाते हैं वे ईश्वर हमारी सुनकर मन्नत पूरी करता है। हमारा देश आपसी भाईचारा कौमी एकता का देश है। हम हर त्योहार सभी धर्मों के साथ साथ उल्लास पूर्वक मनाते हैं।
विविधता में एकता हमारी भारतीय संस्कृति की विशेषता है। भारतीय संस्कृति में विज्ञान आध्यत्म कला कौशल आदि की सीख मिलती है।
धर्म अर्थ काम और मोक्ष ये चार पुरुषार्थ कर मनुष्य हमारी संस्कृति को अंगीकार करता है।
  अहिंसा जीव दया पशु कल्याण आदि भावनाएं भारतीय संस्कृति में निहित है।
    आज जब सारा विश्व वैश्विक महामारी से चिंतित है ऐसे समय भारतीय संस्कृति की बातें याद आने लगी है। सेवा कार्य,दया भाव,प्रेम से रहना,आदि।
   आज भारतीय संस्कृति के बताए योग प्राणायाम करने से असाध्य रोग बिना इलाज के सही हो रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी में योग से लाभ मिल रहा। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है। जो प्रतिदिन योग करते हैं वे स्वस्थ व निरोगी हैं।
  तीज त्योहार वाला हमारा देश है। व्रत उपवास का वैज्ञानिक महत्व है।यज्ञ हवन हमारी संस्कृति सिखाती है जिससे वातावरण साफ होता है। विज्ञान भी इस बात को मान चुकी है। कई असाध्य रोग हवन करने से दूर हो जाते हैं।
    हमारी भारतीय संस्कृति में अनेक महापुरुषों की शिक्षाओं को शामिल किया गया है। स्वामी दयानंद सरस्वती स्वामी विवेकानंद । रामकृष्ण परमहंस की जीवनियों को पढ़ने से जीवन निर्माण की कला सीखी जा सकती है ।
   भारतीय संस्कृति में शिक्षा व्यवस्था गुरुकुलों में होती थी। आश्रम में गुरुकुल होता जहाँ गुरु अपने शिष्यों को अस्त्र व शस्त्र के साथ ही शास्त्र की शिक्षा देते थे। गुरु की आज्ञा का पालन करना सभी शिष्यों को अनिवार्य था। गुरुकुल के कठोर नियम व अनुशासन में रहना पड़ता था।

स्वरचित,मौलिक,अप्रकाशित

डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित
कवि,साहित्यकार 
भवानीमंडी
************************************************************
************************************************************
नमन कलम रथ परिवार 
# विषय-  भारतीय संस्कृति
# विधा-आलेख
रचना  क्रमांक 446
=======,=====,,,,====

भारतीय संस्कृति दुनिया की प्राचीनतम संस्कृति में प्रमुख है। हमारी संस्कृति व्यक्ति को जीवन जीने के बेहतर अवसर प्रदान करती है। भारतीय संस्कृति के मूल में धर्म अध्यात्म एवं जीवन दर्शन समाहित है। सांस्कृतिक आलोक में मानव जीवन को और अधिक प्रभावित , परिभाषित करने का नाम ही भारतीय संस्कृति है।
 हमारे मनीषियों विद्वानों ने पीढ़ियों का योगदान देकर भारतीय संस्कृति को स्थापित परिष्कृत एवं परिमार्जित किया है। सामाजिक समरसता ने भारतीय संस्कृति की महती भूमिका है ।पारिवारिक संस्था को भारतीय संस्कृति जीवन की प्रथम पाठशाला का दर्जा देती आई है। संयुक्त परिवार हमारी सामाजिक चेतना की मूल अवधारणा का प्रतिनिधित्व करते हैं। जहां परिवार के बहुत से बच्चे युवा और बुजुर्ग एक साथ एक छत के नीचे रहकर जीवन के सुख-दुख साझा निर्वहन कलते हैं। संयुक्त परिवार संरक्षण की भावना पर केंद्रित होते हैं ।
संस्कारों का संप्रेषण पीढ़ी दर पीढ़ी यहीं से  हस्तांतरित किया जाता है। हमारे धर्म ग्रंथ शास्त्र एवं जीवन सभी की मुख्य जानकारियां घर के बुजुर्गों के द्वारा नई पीढ़ी को हस्तांतरित की जाती है । साझा जीवन जीने की कला भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। वर्तमान परिदृश्य में भारतीय संस्कृति बड़ी तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं। परिवार नामक संस्था धीरे-धीरे टूटकर एकल परिवार में परिवर्तित होती जा रही है।
 जीविका उपार्जन के साधन सीमित हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ने से खेती का बंटवारा होता जा रहा है। जीविका की तलाश युवाओं को घर छोड़ने पर मजबूर कर रही है। आधुनिक शिक्षा पद्धति पाश्चात्य जीवन शैली पर आधारित है। आधुनिक युवा अंधानुकरण करने लगे हैं। इस कारण परिवार में रिश्तो के बीच दूरियां बढ़ने लगी है। विवाह विच्छेद पारिवारिक विवाद एवं अन्य सामाजिक संरचना में  विकृति नजर आने लगी है। 
फिर भी भारतीय संस्कृति मर्यादित आचरण करना सिखाती है। हमें हमारी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। समय के अनुसार परिवर्तन भी जरूरी होता है। जो हमारे हित में ही है।  अनुचित को त्यागने में कोई आपत्ति नहीं है। कुल मिलाकर भारतीय संस्कृति पर हमें गर्व करना चाहिए !
====================
# रमेश चंद्र शर्मा
इंदौर 
स्वरचित मौलिक लेख
 रचना अप्रकाशित है
************************************************************
************************************************************
🌸सादर नमन मंच🌸
#कलमरथ परिवार
विषय - भारतीय संस्कृति
विधा - आलेख
दिनांक - 01/june/2021
शीर्षक - "भारतवर्ष की संस्कृति"

हमारे भारतवर्ष की संस्कृति, भारतीय संस्कृति सबसे प्राचीन वैदिक संस्कृति है। भारत में जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तरह मुझे भी अपनी भारतीय संस्कृति पर नाज है।
भारतीय संस्कृति में पेड़ पौधों से लेकर पशु पक्षी और यहां तक की निर्जीव पर्वत, नदियां,पाषाण सभी पूज्यनीय हैं।
हमारी भारतीय संस्कृति में भोजन को सिर्फ अन्न का पर्याय नहीं माना जाता है अपितु इसमें भी देवत्व की भाव निहित है। प्रथम रोटी गाय को तो अंतिम रोटी कुत्ते के लिए निकालना प्रत्येक गृहणी अपना कर्तव्य समझती हैं।
हमारी संस्कृति में गाय को और तुलसी को माता का दर्जा दिया गया है। पीपल, बरगद, केला, आंवला वृक्ष जिन्हें देवता तुल्य समझकर विभिन्न अवसरों पर इनकी पूजा की जाती है, यह प्राचीन काल से ही पशु पक्षियों के प्रति हमारे दायित्व एवं उनके संरक्षण का घोतक है। भारतीय संस्कृति में पंचतत्वों से लेकर वेद, पुराण, उपनिषद सभी हमारे जीवन के आधार है। माता - पिता,गुरुजन सभी देवतुल्य एवं वंदनीय है,इनका अपमान अक्षम्य है।
 हमारे भारतवर्ष में विभिन्न धर्मों को मानने वाले, भिन्न-भिन्न भाषा बोलने वाले, भिन्न परिवेश और आचार विचार के लोग निवास करते हैं लेकिन हमारा भारतवर्ष धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और यही हमारी संस्कृति का सबसे बड़ा परिचायक है अनेकता में एकता का रंग।
 "वसुधैव कुटुंबकम" और "सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया" की भावना भी इसी में निहित है। "अतिथि देवो भव" हमारी स्नेह अपनत्व की पराकाष्ठा ही है। यह भाव हमारे अनेक धार्मिक ग्रंथों मे देखने को मिलता है जिसमें समस्त पृथ्वी को ही एक परिवार माना गया है और सभी एक दूसरे के दुख में दुखी और एक दूसरे के सुख में सुख का अनुभव करते हैं।
आज हमारी भारतीय संस्कृति के मूल्यों को हमारे भारतवर्ष में ही नहीं अपितु विदेशों में भी मान्यता मिल रही है, परंतु कहीं ना कहीं हम अपने आचरण और क्रियाकलापों से अपनी भारतीय संस्कृति को आहत कर रहे हैं, प्रगति के लिए बदलाव आवश्यक है परंतु जब जड़े ही नहीं होंगी तो वृक्षों पर फल कैसे लग सकते हैं।
 भारतीय संस्कृति हमारी जन चेतना की जड़ हैं उसी से हमारी पहचान है। एक भारतवासी होने के कारण ही नहीं अपितु एक श्रेष्ठ संस्कृति के अनुगामी होने के कारण हमें अपनी भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए।

स्वरचित अप्रकाशित आलेख✍️
डॉ रूपल श्रीवास्तव" शांभवी"
दतिया मध्य प्रदेश
************************************************************
************************************************************
नमन मंच
कमलरथ परिवार
महाप्रतियोगिता
दिनांक-01.06.21
दिन-मंगलवार
विषय-भारतीय संस्कृति
विधा-लेख

"भारतीय संस्कृति"


संस्कृति का अर्थ संस्कार या परिमार्जित से होता है।सभी देशों की अपनी अलग अलग संस्कृति होती है।वह उस देश की पहचान होती है। हमारे देश की संस्कृति की अपनी विशेषता और अलग पहचान है। जिसमें सभी संस्कृतियों को समाहित करने की शक्ति है। यहां की संस्कृति बहुत लचीली,और गौरवपूर्ण इतिहास से परिपूर्ण है। यहां की संस्कृति "सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे सन्तु निरामया"पर आधारित है।
   हमारे देश ने अनेक आक्रमण झेले। जिनमें मंगोलों, तुर्की, खिलजी,सैयद, लोदी,मुगलों, अंग्रेजों का प्रमुख रहा। इन सब के आक्रमण के साथ वहां की रीत रिवाज और संस्कृति भी साथ में आई। हमारे देश ने इन सब संस्कृतियों को अपने में समाहित कर लिया।
   हमारे देश की संस्कृति अनेकता में एकता लिए हुए है। यहां विभिन्न प्रकार के लोग भिन्न भिन्न धर्म,जाति, संप्रदाय,आदि में बंटे हुए हैं। लेकिन मोतियों की माला की भांति सभी एक साथ मिलकर रहते हैं। यही हमारी संस्कृति की विशेषता है। हिन्दू,मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म के लोग आपस में मिलकर काम करते हैं और रहते हैं।
हमारे देश की संस्कृति की एक और विशेषता यह है कि "अतिथि देवो भव"की भावना समाहित है। अतिथियों का बढ़ चढ़ कर स्वागत सत्कार किया जाता है।
हमारी संस्कृति मानवीयता पर आधारित है। संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। अध्यात्म यहां का मूल मंत्र है जिसमें जीवन को चार आश्रमों में बांटा गया। ब्रम्हा चार्य, गृहस्थ,वाणप्रस्थ,और संन्यास सामिल है।
धर्म,अर्थ,काम,मोक्ष की प्राप्ति को ही सर्वोपरि माना गया है।
हमारी संस्कृति विश्व की पुरातन संस्कृति में से एक अनोखी संस्कृति है।
आज के वर्तमान परिदृश्य में कुछ राजनीतिक पार्टियों जाति, धर्म की आग भड़का रहे हैं जो सर्वाथा अनुचित ।
हमारे देश की संस्कृति महान है और हमें अपने संस्कृति पर गर्व है

प्रेमा पटेल
स्वरचित मौलिक
अप्रकाशित
वाराणसी
************************************************************
************************************************************
नमन मंच कलम रथ परिवार 
महा प्रतियोगिता
 विषय- भारतीय संस्कृति
विधा -आलेख 
दिनांक -1-06- 2021 
दिन -मंगलवार
************
भारतीय संस्कृति-
भारतीय संस्कृति पर कुछ कहने से पहले हम यह जान लें कि संस्कृति क्या है संस्कृति मानव समाज का वह अभिन्न अंग है जो एक मानव समूह को अन्य मानव समूह के मध्य विशिष्ट पहचान दिलाता है। समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से संस्कृति समाज द्वारा सीखे हुए आचार व्यवहार की समग्रता का नाम है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित होती है संस्कृत के द्वारा प्राप्त संस्कारों से ही मनुष्य पशु से परिष्कृत होकर सामाजिक प्राणी बनता है ।अब हम बात करते हैं भारतीय संस्कृति की ।भारतीय संस्कृति में हमें बहुत विभिन्नता दिखाई पड़ती है ।धर्म ,भाषा, खानपान ,परिधान ,भौगोलिक, परिस्थिति जन्य ,सामाजिक नियम ये सभी तत्व संस्कृति में समाहित होते हैं इन तत्वों के आधार पर भारतीय संस्कृति विभिन्न संस्कृतियों का मेल है। भारतीय संस्कृति की यह विशेषता है कि इसमें परस्पर विरोधी विचार समान रूप से महत्व पाते हैं। यहां यदि सन्यास की महत्ता है तो चार्वाक का उपभोक्तावादी दर्शन भी उतना ही प्रभावी है। मूर्ति पूजा का विधान है तो  निराकार ईश्वर की उपासना का पथ भी है। भारतीय संस्कृति को महान बनाने वाला तत्व उसमें निहित वैचारिक मूल्य हैं जो युगो युगो से भारत की पवित्र भूमि में अंकुरित और पल्लवित होकर संपूर्ण विश्व को प्रकाशित करते रहे हैं। अहिंसा और शांति के अमूल्य विचार भारत भूमि से नि:सृत होकर संपूर्ण विश्व में फैले हैं। उपनिषदों में सूत्र रूप में प्रस्फुटित विचार भारतीय संस्कृति को अमूल्य बनाते हैं' वसुधैव कुटुंबकम' 'अतिथि देवो भव ''असतो मा सद्गमय ''तमसो मा ज्योतिर्गमय 'जैसी सूक्तियां भारत के सांस्कृतिक मूल्य को प्रदर्शित करती हैं। भारतीय संस्कृति के इन गुणों ने ही संपूर्ण भारत को एकता के सूत्र में भी बांधा है भारतीय जन चेतना पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक आश्चर्यजनक ढंग से लगभग एक समय में एक समान विचार से संचालित होती है। यही कारण है कि भारतीय साहित्य का जब हम अध्ययन करते हैं तो लगभग एक ही समय में उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम सभी ओर समान विचारधारा का साहित्य दिखाई पड़ता है भक्ति की धारा दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होती है तो नाथ संप्रदाय और सिद्ध संप्रदाय के विचार सूत्र पंजाब से लेकर गुजरात व  बंगाल को प्रभावित कर लेते हैं । हिंदी का मध्यकालीन साहित्य तो भारतीय संस्कृति का अनुपम दर्शन प्रस्तुत करता है जिसमें संपूर्ण भारतीय संत परंपरा भारतीय जीवन आदर्शों को भारत की सामान्य जनता तक पहुंचाने का साधन बन जाती है।
प्राचीन भारतीय सभ्यता के समकालीन अनेक सभ्यताएं व उनकी संस्कृति लुप्त हो चुकी है किंतु यह भारतीय संस्कृति की विशेषता है जो भारत की हजार वर्ष पुरानी सनातन परंपरा को आज भी जीवंत बनाए हुए हैं।। गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर ने इसीलिए भारतीय समाज को एक महासागर की तरह देखा है जिसमें अनेक संस्कृति की नदियां समाहित हैं और यह सब मिलकर भारतीय संस्कृति को एक महान संस्कृति बनाती हैं। भारतीय संस्कृति की अक्षुण्णधारा को नमन।" कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी दुश्मन रहा है सदियों दौरे जमां हमारा"।

मौलिक अप्रकाशित 
डॉक्टर नीलम तिवारी राजनांदगांव छत्तीसगढ़
मैं डॉक्टर नीलम तिवारी घोषणा करती हूं कि या मेरी मौलिक अप्रकाशित रचना है।
************************************************************
************************************************************

Tuesday, May 25, 2021

May 25, 2021 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
ज्ञान भंडारी!
कलमरथ दैनिक आयोजन!
दिनाँक --25/05/2021.
विषय --खुशबू!
विधा --पद्य!

खुशबू!
खुश्बुओ की कोई किताब नहीं होती,
वो तो बसा करती है दिल के चमन में,
मधुबन खुशबू द्वार खोलता, सिखलाता है जीवन आधार,
उपहारों का संसार है रचता,
देता है अद्भुत उपहार,
जिंदगी के धूप - छाँव में,
आशा निराशा के घेरे में,
नव जीवन रोशन करता,
करता है पुलकित मन,

नेह से नेह का द्वार खुश्बुओ का दरबार लगाता,
बसा देता विरहनी का संसार,
स्व जनों को मोतियन सा चमकाता,
खुशबू फैलाता हर घर द्वार,

फूलों को आधार बना लो,
संसार खुशबू महकायेगा,
कांटो से भी प्यार करो तुम,
अश्कों की क़ीमत समझायेगा!

स्व रचित व मौलिक,
ज्ञान भंडारी!
मुंबई!
May 25, 2021 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
नमन मंच कलम रथ
विषय   खुशबू
विधा   काव्य
25 मई 2021,मंगलवार

कौन नहीं चाहता है खुशबू
खुशबू का हर नर दीवाना।
उपवन कुसुम खुशबू देते हैं
सबकी चाहत खुशबू पाना।

यश खुशबू , देती नर शांति
ज्ञान की खुशबू नित्य महके।
जीवन जीना महान कला है
कर भलाई मूर्ख क्यों बहके?

खुशबू कभी दिखाई न देवे
खुशबू को अनुभव करते हैं।
यश कीर्ति, खुशबू फैलाकर
पर हित पथ सुसंत चलते हैं।

प्यार की खुशबू अति सुहानी
खुशबू नेह जीवन का आधार।
खुशबू स्नेह,  हृदय में पलता
खुशबू प्रेम, स्वप्न करे साकार।

बिन खुशबू के जीवन कुछ न
खशबू प्राणवायु में संचित हो।
नर जीवन भाग्यशाली मिलता
कोई खुशबू से नहीं वंचित हो।

स्वरचित, मौलिक
गोविंद प्रसाद गौतम 
कोटा,राजस्थान।
May 25, 2021 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
नमन मंच
विषय-खुशबू

खुशबू कर्म की तेरी हो ऐसी
कि हर जहाँ सुवासित रहे।
नेकियों का सिलसिला चले
कि तन मन सदा सुरभित रहे।

व्यवहार सदा बने सबका ऐसा
कि मन सदा आह्लादित रहे।
नही भरम रहे मन में कोई
कि नेकनीयती सदा ही बनी रहे।

खुशबू पुष्प सा सदा सुगंधित रहे,
कि घर आँगन सुशोभित रहे।
नाम हो ऐसा तेरा जग में ऐसा
कि हर कोई अचंभित रहे।

खुशबू सदा दूसरों के लिए हो,
कि दुख दर्द उनका सदा ही मिटे।
प्यार की खुशबू से जग का हर कोना,
हमेशा ही सुरभित सदा ही रहे।

मेरी रचना अप्रकाशित और मौलिक है

रूचिका राय
May 25, 2021 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
नमनमंच
#कलमरथ_परिवार 
दिनांक-25.05.2021
विषय-खुशबू
विधा-कविता


माटी की खुशबू
*************
याद आता है माटी का वो घर 
जिसमें हमारा बचपन बीता।
मोटी मोटी दीवारों वाला
वो खपरैल का घर
उसी माटी वाले घर में
हम पले,बढ़े,खेले कूदे और आज
शहर वासी बन शान बघारते हैं।
उन दिनों बिजली गाँवो से दूर थी
फिर भी हम खुश थे
उस माटी के घर में,
अपने भरे पूरे परिवार के साथ।
बड़ा सा घर,बड़ा सा आंगन
बाहरी हिस्से में
आज का बरामदा कहिए
होता था दालान।
डर भी लगता था
साँप बिच्छू का भय
हमेशा बना रहता था।
वारिश का कष्ट दायी समय भी
अपने घर में
सूकून का अहसास कराता था।
आज तो कंक्रीटों का जाल है
तब वो माटी का घर
कितना सूकून देता था,
नई पीढ़ी उस सूकून से
अपनेपन का अहसास 
कहाँ कर पायेगी,
पक्के मकान भी
खुशी का वो अहसास
कभी नहीं दे पायेगी।
माटी के घर की खुशबू
अब कहाँ मिल पायेगी?
माटी के घर की कहानी
अब इतिहास में ही रह जायेगी।

✍ सुधीर श्रीवास्तव
      गोण्डा(उ.प्र.)
     8115285921
©मौलिक, स्वरचित,अप्रकाशित

May 25, 2021 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in
http://kalamrath.blogspot.com/2021/05/2021_25.html

Monday, May 24, 2021

May 24, 2021 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in ,
नमन मंच
#कलमरथ परिवार दैनिक आयोजन 2021
#विषय- कसम
#विधा -कहानी 
#दिनांक -24/5/2021
#दिन -सोमवार

कॉलेज का आखरी दिन, मैं अपनी सहेलियों के साथ बैठी उनकी डायरियों में संदेश लिख रही थी।एक मित्र ने समोसा पार्टी दी थी, सब खुश भी थे एक नए जीवन मे प्रवेश करने का समय, साथ ही दुखी भी एक दूसरे से बिछड़ने के कारण।मैंने भी सबके लिए कविता लिखी थी, सबको सुनाई, कुछ लोग आत्मविभोर भी हुए, कुछ सिर्फ सुन कर मनोरंजन किए। सबसे मिल कर जब जाने लगी  ऑटो स्टैंड की तरफ ,घर जाने के लिए,अचानक किसी ने मुझे आवाज लगाई। मैं पलटकर देखी। मेरी कक्षा का एक लड़का,जो मेरे मित्रों वाले ग्रुप का सदस्य नहीं था, पीछे खड़ा था।" कैसे हो राज" मैंने पूँछा।
" चलोगी मेरे  साथ गन्ना रस पीने, सामने ही ठेला है" उसने पूँछा।
राज था तो बहुत कंजूस, आज तक किसी को कुछ खिलाया पिलाया नहीं था,इसीलिए उसको किसी भी ग्रुप में शामिल नहीं किया गया था। लंबा, गोरा, माथे पर लटकते बाल, छोटी छोटी नींद में बोझिल सी आकर्षक आँखें, और प्यारी सी मुस्कान।सभी लड़कियाँ उसकी बहुत बातें करती थीं।कभी कभार आकर मुझसे हाल चाल पूँछ लिया करता था।हमने गन्ना रस पिया फिर बातें करने लगे। उसने पूछा अब आगे क्या करने का इरादा है। मैंने कहा शादी।"ऐसे ही किसी से भी कर लोगी बिना जाने समझे"।सब ऐसा ही करते हैं, माता पिता तो देखते ही हैं न,मैंने उत्तर दिया। पर हीरे की परख सिर्फ जौहरी ही कर सकता है, ये बात हमेशा याद रखना।कभी खुद को हीरे से कम नहीं समझना।" जिंदगी में हमेशा खुश रहना और अपनी ये मुस्कुराहट हमेशा संभाल कर रखना, ये वादा कर मुझसे "। मैंने हाँ कहा और घर चली गयी ।उसकी ये बात उस समय तो उतनी समझ में नहीं आई, वो ऐसा क्यों कह रहा था लेकिन शादी के बाद जब भी कभी खुद को अकेला या दुःखी पाया, उसका मुस्कुराता चेहरा और वो बातें हमेशा याद आती और एक नई प्रेरणा और शक्ति दे जाती। आज वर्षों बीत गए, जीवन में कई उतार चढ़ाव आए पर जब जब बिखरने लगी हमेशा वो चेहरा और वो कसम मुझें याद आती रही। लोग कभी न भूलने की कसम दिलाते हैं पर उसकी ये अनोखी कसम हमेशा उसके निष्छल मन और असीमित प्रेम को दर्शाती रही।और मैं खुद को हीरा समझ अपने आप को निखारने की हमेशा ही कोशिश करती हूँ और हमेशा मुस्कुराती हूँ उस कसम का मान रखते हुए।

नीलम द्विवेदी
रायपुर, छत्तीसगढ़।
स्वरचित, मौलिक।
May 24, 2021 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,

#कलम रथ परिवार साहित्य मंच 
#दिनांक : 24 मई 2021.
#दिन : सोमवार
#विषय : कसम
#विधा : कहानी
शीर्षक : सैनिक की कसम

यह कहानी सत्य घटना पर आधारित है पात्र और स्थान बदले हैं| देवेश आज छुट्टी पे घर के लिए निकला था| बहुत दिनों बाद छुट्टी मंजूर हुई थी| ट्रेन के एसी 2 टायर में बैठकर वो अपने गाँव की ओर जम्मू से चला| लंबी यात्रा थी, और बहुत सी यादें| उसे याद आ रही थी वो खाई हुई कसमें| पहले देश, फिर जनता, उसके बाद साथी सैनिक, परिवार और अंत में ख़ुद की रक्षा| वैसे तो देवेश छुट्टी पे जा रहा था किन्तु जो सेना में नियुक्ति के समय कसम ली थी उसके अनुसार एक सैनिक हमेशा ड्यूटी पे तत्पर रहता है| यात्रा का एक पढ़ाव बिहार झारखंड की सीमा पे पड़ता था जहां हमेशा कानून व्यवस्था के क्षेत्र को लेकर विवाद रहता है जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठाते थे| सभी यात्री सोने की तैयारी करने लगे देवेश भी फ्रेश होने सीट नंबर 46 की ओर के शौचालय की ओर गया| ऐसा लगा कि किसी स्टेशन पर ट्रेन रुकी और एकदम से चल पड़ी| अचानक कोच में हल्ला मच गया देवेश ने बाहर आना चाहा तो पाया कि किसी ने छड़ लगा के दरवाजा लॉक कर दिया| अपनी कमांडो ट्रेनिंग को याद करके देवेश ने छड़ को मोड़कर बाहर झाँका| कोच में उसे लगा कि करीब 8-10 लोग घुस आए हैं और यात्रियों को लूट रहे हैं और महिलाओं के साथ बदतमीजी भी कर रहे हैं| यह देख देवेश से रहा ना गया| उसने साइड बर्थ में बैठे यात्री को सरकने का इशारा किया और धीरे से ऊपर चढ़ के अपनी और लुटेरों की स्थिति का जायज़ा लिया| एक योजना के तहत उसने प्लान को अंजाम देना शुरू किया| और एक एक करके लुटेरों की कोशिशों को नाकाम करते हुये आगे बढ़ा| दूसरी तरफ लुटेरों का सरदार एक लड़की को अगवा करने की कोशिश कर रहा था और सभी को अंजाम भुगतने की धमकी| अचानक लुटेरों के सरदार को कुछ भान हुआ कि उसके आदमी कोई दिख नहीं रहे हैं| धमकी देते हुए उसने आवाज़ लगाई कि जो भी ऐसी कोशिश कर रहा है सामने आ जाए अन्यथा लड़की को जान से मार देगा| देवेश अब सामने आ गया और कहा कि लड़की को छोड़ दे नहीं तो वो ख़ुद मारा जाएगा| इतना सुनते ही सरदार ने लड़की को एक तरफ धक्का दिया और देवेश पे दराँती से वार किया, एकदम से हुये वार से देवेश को दराँती छूते हुये निकली दोनों के बीच कुछ देर छोटी जंग चली चूंकि जगह सीमित थी और सहयात्री थे तो देवेश संभल के वार कर रहा था| इस कारण उसे कई चोटें आ गयी किन्तु अंत में देवेश ने उस सरदार को भी कब्जे में लेकर बेल्ट से बांध दिया अगले स्टेशन पे जब गाड़ी रुकी तो जीआरपी के पास एफआईआर लिखा कर लुटेरों को पुलिस के हवाले कर दिया| प्राथमिक चिकित्सा के बाद देवेश और सहयात्री अपनी यात्रा पे चल दिये| सभी सहयात्रियों और स्टाफ ने देवेश को धन्यवाद दिया| देवेश बोला कि एक सैनिक कभी भी छुट्टी पर नहीं होता क्योंकि उसने देश समाज और परिवार की सुरक्षा और संरक्षा की कसम ली होती है|

रचनाकार का नाम- संजीव कुमार भटनागर
मुंबई, महाराष्ट्र.
मेरी यह रचना मौलिक व अप्रकाशित है।

May 24, 2021 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
#नमन मंच
#कमल रथ परिवार
#विधा कहानी
#विषय कसम
#दैनिक आयोजन 2021

कस्मे वादे प्यार वफ़ा, फिर तोड़ना, और छोड़ना आगे यही सिलसिला चलता है कसमें तोड़ दी जाती हैं वादे विफलता की ओर अग्रसर होते है। वफ़ा भूल जाते है, प्यार के नगमे भूल जाते है, वो तराने याद नहीं आते।।

हमारे गांव में एक लड़का और लड़की दोनों बेइंतहा मोहब्बत करते थे। दोनों एक ही जाति के थे दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था आसपड़ोस में सभी को मालूम था।

 ये बात धीरे धीरे माता पिता तक पहुंच गई। मातापिता ने शादी के लिए एक दूसरे से बात की। पर उनके पिताजी ने शादी के लिए दहेज की मांग की। पर लड़की के पिता गरीब थे उन्होंने बहुत समझाया पर उनके समझ में नहीं आया।

 लड़का लड़की दोनों से बात की। दोनों से कहा, कसमें वादे प्यार वफ़ा सब निभाओ पर शादी कर लो। और लड़का भी सभी वादों को तोड पिता के साथ हो लिया और ये शादी टूट गई। दोनों हमेशा हमेशा अलग हो गए। कसमें वादे प्यार वफ़ा सब ख़तम हो गए।

कैलाश चंद साहू
बूंदी राजस्थान
May 24, 2021 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
नमन मंच
कमल रथ परिवार
दिनांक 24-5-2021
विषय कसम
विषय कहानी

    कुछ समय पहले की बात है रामदयाल के घर में परिवारिक क्लेश के कारण वह गांव में रहना नहीं चाहता था। और उसने अपने पत्नी के साथ कसम खाई थी। हम थोड़ा थोड़ा धन बचा कर कई और मकान ले लेंगे। और इस मकान को यहां किसी को किराया पर दे देंगे।
   भगवान यह मेरी कसम प्रतिज्ञा को पूरा करना वह बहुत परेशान रहा । वह थोड़ा थोड़ा धन बचाता रहा और और जब रूपया पैसा थोड़ा जमा हो गया ।शहर में जगह-जगह मकान देखने जाता रहा 
    ।इस प्रकार से उसने अपनी हर छाएं दबाकर इच्छा दवा कर पाई-पाई जोड़कर अपने लिए शहर में मकान लिया। और खुश होकर अपनी पत्नी बच्चों के साथ में गांव छोड़ कर शहर में अपनी मकान पर आ गए ।जहां उसके बच्चों की शिक्षा के लिए परिपूर्ण साधन उपलब्ध थे। और वह अपने घर में पूर्ण रुप से स्वतंत्रता से रहने लगा ।बच्चे पत्नी सभी बड़ी खुश से और उसकी कसम भी संपूर्ण रूप से पूरी हो गई ।
   इस प्रकार से रामदयाल अपनी जीवन में कठिनाइयों को झेलकर काफी खुश था। और वह अपनी पत्नी बच्चों के साथ पहले से अब हंसी खुशी रहने लगा ।
   इस प्रकार से उसकी पत्नी ने भी अपनी कसम को पूरा करने में पति का पूरा सहयोग दिया। और अपने परिवार के साथ हंसी खुशी समय व्यतीत करने लगे गांव का मकान भी किराए पर चढ़ गया। और वह सभी ओर से खुशहो गया।           रामदयाल ने बहुत परेशानियों का सामना किया था। 
      रामदयाल अब बहुत खुश था अब मेरा बुढ़ापा तो अच्छी तरह कट जाएगा। इस प्रकार बच्चे पत्नी भी बाकी समय खुश हंसी खुशी से बिताया।
शिक्षा
हम मेहनत के बाद पर अपने सभी कसम प्रतिज्ञा को सदैव पूरा कर सकते हैं हमें इमानदारी से अपनी कमाई में से सदैव कुछ धन बचाना चाहिए।

स्वरचित मौलिक
संगीता चमोली
देहरादून उत्तराखंड
May 24, 2021 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
नमन क़लम रथ परिवार
दिनांक-24/05/21
विषय-कसम
विधा -कहानी
सुहाना और रहीम दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मुहब्बत करते थे मगर गांव वालों को उनकी मुहब्बत रास न आई ..
इसलिए गांव वालों ने सरपंच को बुलाकर पंचायत बैठाया दोनों के मां बाप से उनकी रजामंदी जानी गई और पंचायत में सलमा जो कबीर की दोस्त और सुहाना की सहेली थी उसने पंचायत में यह कसम खा लिया कि कबीर और सुहाना आपस में प्यार करते हैं उनको दोनों को सादी करनी चाहिए और सुहाना और रहीम की नहीं ..
पंचायत में इस बात पर बहस छिड़ गई कि जो कसम सलमा ने खाई वह झूठी है या सच्ची ..
अगर सलमा झूठ बोल रही है तो क्यूं .. क्या सलमा सुहाना और कबीर से जलती थी और फिर उसने अपनी मां की झूठी कसम क्यूं खाई..
यह जरूरी नहीं जो कुछ गीता पर हाथ रखकर अदालत में बोला जाए वह सच ही हो ..आज के युग में सच बोलने के लिए बहुत बड़ा जिगर होना चाहिए.. कबीर ने रहीम का हाथ पकड़ते हुए कहा।
क्यों तुम इतने बड़े समझदार कब से होगये कबीर की सच क्या है झूठ क्या है तुम उसे पहचान सको जब अदालत का जज नहीं फैसला कर पाता कि असली सच क्या है बस उसे यह लगता है कि गीता या कुरान पर हाथ रखकर कसम खाने वाला हर इंसान सच ही बोलता होगा बस वही सच मान लेता है ..रहीम ने मुस्कुराते हुए कहा।
कसम तो कोई झूठी क्यूं खाएगा दद्दा..वह भी गीता और कुरान की.. सुन्दर ने कबीर से पूछा ।
यह तो आज कल धंधा सा हो गया है सुन्दर ...यहां कचेहरी में लोग पैसों की लालच में गीता कुरान क्या अपनी औलाद तक की झूठी कसमें खा जाते हैं और उन्हें या उनके परिवार का इसी से भरण पोषण भी चलता है..रहीम ने सुंदर को समझाते हुए कहा ।
भैय्या कसम झूठी है या सच्ची वह तो खाने वाला ही समझ सकता है या फिर ऊपरवाला.. खुद तो मोह माया की लालच में फंसा होता है और ऊपर वाला अपने समय पर ही उसका फैसला करता है.. कबीर ने मुस्कुराते हुए बोला।
मगर यहां बात कुछ दूसरी है कबीर भाई ..न तो यह अदालत है न कोई यहां पर पुलिस की कोई जबरदस्ती फिर सलमा ने क्यों अपनी मां की कसम खाई कि रहीम और सुहाना एक दूसरे को प्यार करते है.. सुन्दर ने रहीम की तरफ इशारा करते हुए कहा।
सलमा ने झूठी कसम इस लिए खाई कि वह कबीर से प्यार करतीं थीं और कबीर उससे नहीं किसी और से प्यार करता था इस जलन में उसने झूठी कसम खा कर रहीम और कबीर में नफरत और दुश्मनी पैदा करना चाहतीं थीं जो कि आपस मे सच्चे मित्र थे ..
कसम तो कसम होती है पर सच्चाई का पता कसम से नहीं खुद की मंजूरी से होती है और हमने कबूल कर लिया कि मैं सुहाना से प्यार करता हूं और यह सत्य है..रहीम ने सभी से हाथ जोड़कर कहा और सुहाना को गले लगा लिया ..
राजन मिश्र 
स्वरचित
अंकुर इंक्लेव
करावलनगर दिल्ली 94
May 24, 2021 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
नमन कलम रथ 
24/5/2021
विषय- क़सम 
लघु कथा 
शीर्षक- सबक़

रमन को पार्टियों में जाना बहुत पसंद था । हर जगह प्रभा यानि मुझे लेकर जाता था । जबकि मुझे पार्टियों में जाना एकदम अच्छा नहीं लगता । पर पत्नी होने के कारण जाना पड़ता था । उसे मना नहीं कर पाती ।एक दिन किसी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी थी मुझे जाने को कहा पर मेरी तबियत कुछ ठीक नहीं थी सो मैंने मना कर दिया । पर रमन नहीं माना । बोला . ..जल्दी से तैयार हो जाओ ।
प्रभा बहुत सुंदर थी और जब तैयार होकर निकलती तो और भी खुबसूरत लगती । रमन को बहुत गर्व महसूस होता ये भी कारण था कि वह हर जगह उसे साथ लेकर जाता था ।
वो जब पार्टी में पहुँचे तो थोड़ी देर हो गई थी । सबने कारण पूछा । रमन बोला , प्रभा की तबियत कुछ ठीक नहीं थी। तब अचानक रमन का एक दोस्त विकास आया और प्रभा की बाँह पकड़ कर बोला , चलो भाभी आप आराम से बैठ जाओ । मैं आपके लिए कुछ पीने को लाता हूँ । आपको अच्छा लगेगा ।
प्रभा को अच्छा नहीं लगा पर सब कहने लगे आप बैठ जायें ।प्रभा जाकर बैठ गई । विकास
ठंडा लेकर आया वो पीने लगी उसे स्वाद कुछ अच्छा नहीं लगा।पर लगा कि शायद तबियत की वजह से लग रहा है ।पीने के कुछ देर बाद ही उसका सिर घूमने लगा।वो रमन को पुकारती है पर वो दोस्तों के बीच मस्त रहता है नहीं सुनता । विकास बोला ..क्या बात है भाभी कुछ परेशानी है । कहकर वह हाथ को पकड़ने की चेष्टा करने लगा ।प्रभा उसकी नियत भाँप गई कि उसका इरादा ठीक नहीं । ज़रूर ठंडा में उसने कुछ अल्कोहल मिला दिया है ।वह तुरंत उठी और भागती सी रमन के पास पहुँची . घर चलो अभी।
पर क्यों ? क्या हुआ पूछा रमन ने ।
पहले घर चलो ।
विकास भी वहाँ पहुँच गया. बोला ..भाभी तो यूँ ही घबरा रही है ।
प्रभा यहाँ कोई तमाशा करना नहीं चाहती थी।
रमन का हाथ पकड़ खींचती बाहर की ओर चल दी । उसके पैर डगमगा रहे थे । रमन को लगा तबियत
ज़्यादा बिगड़ गई है ।
घर आने के बाद प्रभा ने सारी बातें बताईं । रमन ने उसे दवा वग़ैरह दी ।रमन को सुनकर खून खौल रहा था पर प्रभा ने उसे शांत किया । रमन को सीख मिल गई थी उसने क़सम ख़ाली फिर कभी पार्टियों में जाने की ज़िद नहीं करेगा ।फिर उसने कभी वैसी पार्टियाँ में जाने की ज़िद नहीं की । पारिवारिक  आयोजन में ज़रूर जाता ।विकास से बातचीत बंद कर दी । उसने माफ़ी माँगी ।इस तरह वक्त ने बहुत बड़ा सबक़ दिया रमन को ।और ये क़सम उसकी ज़िंदगी का लक्ष्य बन गयी और खुशहाल जीवन का आधार ।
स्वरचित 
चंदा प्रहलादका
May 24, 2021 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
नमन मंच 🙏
#विघा: #गघ(कहानी)
#शीर्षक : #तोषी_की_कसम
#विषय: #कसम
क़लमरथ दैनिक आयोजन
दिनांक:24.5.2021

#तोषी_की_कसम

तन्मय का तो आज रो रो कर बुरा हाल था। रोते-रोते भी बड़बड़ाए जा रहा था- "काश !! .....  मैंने कसम तोड़ दी होती। काश !! ...  मैंने कसम तोड़ दी होती"। 
मां ने तन्मय को झंनझोडते हुए चिंतित स्वर में पूछा- "क्या बोले जा रहा है तन्मय ? कौन सी कसम की बात कर रहा है ? क्या बात है, मुझे अभी बता किस कसम की बात कर रहा है "? तन्मय अपने आप को रोक नहीं पाया सुबकते हुए बोला "मां, आपको याद है। पिछले महीने मैं तोषी के ससुराल बिना उसे बताए पहूंच गया था। उस दिन मैंने वहां देखा तोषी के ससुराल वाले उसके साथ बहुत बुरा बर्ताव कर रहे थे। वो उससे दहेज लाने की मांग कर प्रताड़ित भी कर रहे थे"। "हैं !! ..... तू ये क्या बोल रहा है तन्मय ? होश में तो है ? मां चिंतित, परेशान हो कुछ सोचते हुए बोली- "लेकिन तोषी ने तो कभी मुझसे या अपने पापा से इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया।" "हां मां, तोषी ने मुझे भी इस बारे में आप दोनों से कुछ ना बताने की कसम दी थी। तोषी हमें परेशान नहीं करना चाहती थी और ना ही अपने ससुराल वालों का घिनौना चेहरा हम सबके सामने लाना चाहती थी। इस कारण बस खुद ही सारे दुख अकेले ही सह रही थी। देखो अपनी कसम देकर वह हम सब को छोड़ कर चली गई। काश !! मैंने उसकी दी हुई कसम तोड़दी होती तो शायद तोषी आज हमारे बीच होती।" तन्मय की बात सुनकर तो मां-पिताजी पर तो दुखों का पहाड़ ही टूट गया। मां-पिताजी दोनों निष्प्राण से दीवार का सहारा लिए जैसे तैसे खड़े थे। तन्मय ने दोनों को संभाला। उन्हें आश्वस्त किया की वो तोषी के ससुराल वालों पर कानूनी कार्यवाही करके उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएगा। ताकि फिर किसी तोषी को अपने माता-पिता से अपने परेशानी छुपाने या ससुराल में होने वाले दुर्व्यवहार को छुपाने के लिए किसी कसम का सहारा ना लेना पड़े। और ना ही अपने प्राणों की आहुति देकर अपने प्रियजनों को बिलखता हुआ छोड़कर जाने पर मजबूर होना पड़े।

#स्वरचित:#डॉ_शिखा_नागर
#गाजियाबाद (उ.प्र)
24 5.2021

#मैं_डाॅ_शिखा_नागर_गाजियाबाद_उप्र_से_मेरी_यह_रचना_मौलिक_व_अप्रकाशित_है।
May 24, 2021 Posted by कलमरथ हिंदी साहित्य समूह No comments Posted in , ,
#कलम रथ परिवार मंच को नमन
 # दैनिक आयोजन 
# विषय कसम 
#विधा कहानी 
#दिनांक 24 मई 2021
# दिन सोमवार
््््््््
      
                  रमेश एक दिन पड़ोस में अपने खानदानी ताऊ रामलाल के यहां बेठा था वहां उनके छोटे भाई बनवारी लाल जी जो उस जमाने के अच्छे वकील थे और लखनऊ में रहते थे आए हुए थे रमेश ने उनके पैर छुए उन्होंने रमेश से पूछा तुम किस क्लास में पढ़ते हो रमेश ने कहा मैं कक्षा दस में पढ़ता हूं बोले तुम दसवीं क्लास में आ गए बहुत पढ़ाई कर ली फिर बोले अब तुम्हारा क्या इरादा है रमेश ने कहा मैं पढ़ लिखकर अच्छा वकील या डॉक्टर बनना चाहता हूं , मुस्कुराते हुए बोले अपने बाप दादा से ज्यादा पढ गए  जिसके घर में कोई न पढ़ा हो इतना पढ़ लिया बहुत है।
                       यह बात रमेश को-बहुत चुभ गई उसने उसी समय उनके सामने कसम ली कि 10 साल के भीतर मैं आपको आपके समकक्ष खड़ा दिखाऊंगा व रमेश ने जी जान से मेहनत कर  अपने को एक सफल अधिवक्ता के रूप में स्थापित किया। व बनवारी लाल के सामने उनको यह दिखा दिया की जो बात लग जाती है वह हर मंजिल आसान कर देती है  इस कहानी से हमें सीख मिलती है तीखे व्यंग बढ़-चढ़कर नहीं बोलने चाहिए जो आदमी को ठेस पहुंचाए रमेश की कसम ने रमेश को प्रेरणा दी जिसके फलस्वरूप वह एक सफल अधिवक्ता साबित हुआ।

 स्वरचित  अप्रकाशित मौलिक  कहानी।
 नृपेन्द्र कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट।
 प्रयागराज उत्तर प्रदेश।

Bookmark Us

Delicious Facebook Favorites More Stumbleupon Twitter

Search